Thursday, March 28, 2024
featured

यहां दिवाली सेलीब्रेट करने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए…

SI News Today

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए वह अपने परिवार के साथ होमटाउन रांची पहुंच चुके हैं। 19 अक्टूबर को देश धूम-धाम से दीपों का पर्व मनाने वाला है वहीं विश्व का ये सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर अपनी फैमिली के साथ रांची स्थित फार्म हाउस में ही दिवाली मनाएगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का परिवार इस नए घर में अप्रैल 2017 में शिफ्ट हुआ था।

अक्षय तृतीया के मौके पर धोनी का परिवार रांची में हरमू रोड स्थित घर की जगह रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस में चला गया। धोनी का नया घर सात एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्‍य महलनुमा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नेट प्रेक्टिस फील्‍ड, एक अल्‍ट्रा मॉडर्न जिम के अलावा शानदार फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बाग है।

क्रिकेट में नाम कमाने से पहले संघर्ष के दिनों में धोनी मेकॉन की कॉलोनी में रहते थे। यहीं उनका बचपन बीता था। उनके पिता मेकॉन में काम करते थे और इसलिए कंपनी से उन्‍हें क्‍वार्टर मिला हुआ था। बाद में धोनी यहां से हरमू स्थित घर में शिफ्ट हो गए थे। क्रिकेट में नाम कमाने से पहले संघर्ष के दिनों में धोनी मेकॉन की कॉलोनी में रहते थे। यहीं उनका बचपन बीता था। उनके पिता मेकॉन में काम करते थे और इसलिए कंपनी से उन्‍हें क्‍वार्टर मिला हुआ था। बाद में धोनी यहां से हरमू स्थित घर में शिफ्ट हो गए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान भी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का ‘आराम’ जारी रहेगा। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव तथा मोहम्मद शमी को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की किवी टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।

SI News Today

Leave a Reply