Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

ये टिप्स बना देंगे आपकी पार्टी को शानदार: दिवाली 2017

SI News Today

दिवाली की रौनक बजारों में फैल चुकी है और ऐसा माहौल है कि अब कुछ ही पलों में दिवाली का दिन आ जाएगा। ये ऐसा दिन है जब पुराने दोस्त मिलते हैं पूरी रात मस्ती करते हैं, खेल खेलते हैं, अच्छा खाना खाते हैं, म्यूजिक आदि होता है। दिवाली को महापर्व इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये दिन हर कोई अपने तरीके से मनाता है। उसमें लोग पार्टी और मौज-मस्ती करते हैं। इसी मौज-मस्ती में अगर इस बार आपका मन है दिवाली पार्टी अपने घर रखने का तो हम आज आपके लिए कुछ ऐसे दिवाली पार्टी आइडिया लेकर आए हैं जो आसानी से आपकी जेब में छेद किए बिना सारे काम को आसान कर देगा। कई बार हम सोचते हैं कि पार्टी करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन जितना मुश्किल सोचते हैं उतना ही आसान होता है। बस जरुरत होती है सभी कामों को लिस्ट करके उस पर काम करने की। अगर आप पहली बार पार्टी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स।

थीम- सबसे पहले पार्टी का थीम सोचें कि ये आपकी पार्टी को मजेदार बना देगी। आपके मेहमानों को आपकी पार्टी का न्यौता देखकर पार्टी के लिए उत्सुकता हो जानी चाहिए। बॉलीवुड थीम हमेशा सबकी पसंदीदा होती है, जहां सभी मेहमान बॉलीवुड सितारों की तरह त्योहार होते हैं। आप चाहें तो किसी विशेष रंग पर भी पार्टी की थीम रख सकते हैं।

लाइट- पार्टी की जगह और उसका माहौल बहुत जरुरी होता है। ये आपकी पार्टी को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। दिवाली प्रकाश का उत्सव है और इस दिन लाइट्स का सही मात्रा में और सही जगह पर होना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए मोमबत्ती, दीया, फेयरी लाइट्स आपके घर को एक अलग ही रौनक दे सकते हैं। लेकिन लाइट्स का चुनाव अपना पार्टी की थीम ध्यान रख कर करें।

गेम्स- दिवाली का त्योहार बिना गेम्स के पूरा ही नहीं हो सकता है। इस दिन लोग पत्ते खेलना पसंद करते हैं तो विशेषकर ताश के पत्तों का इंतजाम करें। सिर्फ इंतजाम ही नहीं अगर आपको ये खेल नहीं आता है तो इसे सीख लें, क्योंकि ये आपके लिए जरुरी है। इसके साथ ही तंबोला और म्यूजिकल चेयर्स खेल की भी पूरी तैयारी रखें।

गिफ्ट्स- किस तरह के तोहफे आप देना चाहते हैं ये आपके बजट पर निर्भर करता है। इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है बस बाजार जाकर कुछ फैंसी दीये और कैंडल्स लेना अच्छा रहेगा।

मेहमानों की लिस्ट- ये सबसे महत्वपूर्ण काम होता है किसी भी पार्टी के लिए। सबसे पहले अपने मेहमानों की लिस्ट बनाएं। ध्यान रहे कि इसी के आधार पर पार्टी के सभी निर्णय लिए जा सकेंगे। लिस्ट बनाने के बाद जिन लोगों को न्यौता चला गया है उनके नाम के आगे मार्क करते जाएं।

बजट- जब पार्टी की बात आती है तो ये सबसे मुश्किल और जरुरी हिस्सा होता है। ज्यादा बजट होने का मतलब अच्छी पार्टी होना नहीं होता है। इसके लिए ध्यान रहे कि हर छोटी से छोटी बात को लिखें। पार्टी को सफल बनाने के लिए जरुरी है कि उसे साधारण लेकिन मजेदार बनाएं। किसी भी चीज की अति आपको मुश्किल में डाल सकती है। अगर आपकी पार्टी का बजट कम है तो बेकार के दिखावे को भूल जाएं और जरुरी चीजों जैसे खाने आदि पर अच्छा खर्च करें।

SI News Today

Leave a Reply