Friday, March 29, 2024
featuredदेशमहाराष्ट्र

बॉडीगार्ड शेरा पर महिला से रेप की धमकी का लगा आरोप…

SI News Today

मुंबई: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर एक महिला को रेप की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विक्टिम एक एनजीओ में काम करती है। इसी महिला ने बिग बॉस से निकाले गए जुबेर खान की मदद की है। जुबेर सलमान के खिलाफ केस दर्ज करा चुके हैं। आरोप के मुताबिक- शेरा ने महिला को जुबेर की मदद ना करने को कहा। जब वो नहीं मानी तो शेरा ने उसे रेप की धमकी दी। खार पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज की गई है। शेरा ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा, “आरोप लगाने वाली महिला से उनकी कभी बात तक नहीं हुई है। वो नहीं जानते कि ये महिला कौन है।

महिला की शिकायत में क्या
– एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला एक एनजीओ में काम करती है। जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस से निकाले गए कंटेस्टेंट जुबेर ने सलमान पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए लोनावाला में केस दर्ज कराया। इस महिला ने जुबेर की मदद की। आरोप लगाने वाली महिला खुद को जुबेर की बहन बताती है। जुबेर के बिग बॉस से बाहर आने के बाद वो कई बार उनके साथ नजर आ चुकी है।

– महिला का आरोप है कि गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा ने उसे 20 अक्टूबर को फोन किया। महिला के मुताबिक, शेरा ने उससे जुबेर की मदद ना करने को कहा। महिला का आरोप है कि शेरा ने उससे कहा कि आप भाई को तकलीफ क्यों दे रही हो? जो मामला है वो आपस में सैटल कर लो।

– महिला के मुताबिक, उसने शेरा से कहा कि वो सच और कमजोर का साथ जरूर देगी। एनजीओ वर्कर के मुताबिक, इस पर शेरा भड़क गया। उसने कहा कि तुम हमको बदनाम करोगी। इसके बाद कथित तौर पर रेप की धमकी दी गई।

– महिला के मुताबिक, उसने शेरा की कॉल रिकॉर्ड कर ली थी और इसे पुलिस को सौंप दिया है। शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

20 साल से सलमान के साथ है शेरा
– शेरा का पूरा नाम गुरमीत सिंह जॉली है। लेकिन, उसे शेरा के नाम से ही ज्यादा जाना जाता है। सलमान के लिए शेरा फैमिली मेंबर की तरह है।

– सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। शेरा बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके हैं।

कंपनी के मालिक हैं शेरा
– शेरा की मानें तो वे एक दोस्त की तरह सलमान की हिफाजत करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे।

– बाद में उनके बॉडीगार्ड बन गए। सलमान के कहने पर शेरा ने पिछले साल अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी ‘टाइगर सिक्योरिटी’ भी है, जो स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है।

SI News Today

Leave a Reply