Thursday, March 28, 2024
featuredलखनऊ

लखनऊ: बर्थडे के दिन मिली ऐसी मौत, तेज रफ्तार ने ली जान…

SI News Today

लखनऊ: राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार से एक युवक की जान चली गई। युवक तेज रफ्तार बाइक से अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। बाइक पुल पर ही रह गई और खुद 30 फीट नीचे गिर गया। जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बर्थडे के दिन मिली मौत…
– राजधानी के न्यू हैदराबाद बादशाह नगर कालोनी में रहने वाला कुणाल (20) नोएडा के एमेटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था। जहां शनिवार का उसका बर्थड-डे था।

– वह शाम को विभूतिखंड स्थित पिक अप भवन के सामने फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्र‍ित होकर पुल से नीचे चली गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

– परिजनों ने बताया, मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहनें भी हैं उसके पिता रेलवे में ठेकेदार है।

– एसओ विभूतिखंड सतेंद्र राय ने कहा, ”एक शख्स तेज रफ्तार बाइक लेकर पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है।”

राजधानी में स्टंटबाजी में हुए बड़े हादसे
– 15 अक्टूबर 2017 को 22 साल के एक स्टूडेंट की गोमतीनगर स्थित सहारा ओवरब्रिज पर स्टंट करते हुए मौत हो गई। वह अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकला था।

– 27 जुलाई 2017 को अलीगंज के रहने वाली एक युवती समेत 3 युवकों की स्टंटबाजी में मौत हो गई थी।

– 18 जुलाई 2015 को गोमतीनगर में गोमती किनारे मरीन ड्राइव पर स्टंट करते हुए बाइक सवार सूरज (25) की मौत।

– 23 अगस्त 2014 को गोमतीनगर में फन मॉल के सामने बाइक पर स्टंट के दौरान विपिन कश्यप (26) की जान चली गई थी।

– 30 जुलाई 2014 को समतामूलक चौराहे के पास बाइक पर स्टंट कर रहे अफजाल अहमद (22) की मौत हो गई थी।

– 11 जुलाई 2014 को गोमतीनगर में फन मॉल के पास स्टंट करते हुए युवकों ने खिलौना दुकानदार किशोर अग्रवाल (45) को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

– 4 जुलाई 2014 को आलमबाग में स्टंट के चक्कर में सचिन बाजपेई (24) की जान गई।

– 1 जून 2013 को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ही स्टंट कर रहे अमन रिजवी (16) की मौत हुई।

– 12 दिसंबर 2012 को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ओवरब्रिज पर रेस करते हुए सफारी पलट गई थी। इसमें एक मंत्री के बेटे शुभम की दर्दनाक मौत हुई।

SI News Today

Leave a Reply