Tuesday, April 16, 2024
featuredदेश

आंध्र प्रदेश: सैकड़ो लोगो की भीड़ के सामने हुआ महिला का बलात्कार…

SI News Today

बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां नशे में धुत एक शख्स फुटपाथ पर एक महिला से दुष्कर्म करता रहा लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्‍तनम की है। वीडियो में नजर आ रहे आरोपी शख्स की पहचान शिवा (30) के रूप में की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक ट्रक डाइवर है। खबर है कि घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था। पूरे घटनाक्रम को एक ऑटो ड्राइवर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। रिपोर्ट के अनुसार घटना बीते रविवार (22 अक्टूबर) की है। मामले में आईआई टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जीवी रमन ने बताया कि शिवा को रविवार रात गिरफ्तार किया है। बलात्कार की ये घटना रेलवे न्यू कॉलोनी और रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर दो बजे की बताई जाती है।

इंस्पेक्टर जीवी रमन ने आगे बताया कि बीते रविवार को महिला का किसी कारण पति से झगड़ा हो गया जिससे वो घर बाहर आई गई। वहीं फुटपाथ पर खड़ी महिला को अकेला देख नशे मे धुत शिवा ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी नशा और शराब का आदी है। घटना का जो वीडियो मिला है उसमें लोग महिला के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन किसी ने पीड़िता की मदद नहीं की। पीड़िता का पति एक मजदूर हैं। दोनों के बीच रविवार सुबह झगड़ा हो गया था। पीड़िता को केजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दूसरे तरफ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर तुंरत घटना स्थल पर पहुंची थी। मगर तबतक आरोपी फरार हो चुका था।

गौरतलब है कि घटना का वीडियो देख पुलिस महकमा तक हैरान है। क्योंकि इस घिनौने अपराध को अपनी आंखों के सामने होता देख किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। मदद की गुहार लगा रही महिला की चीख को किसी ने नहीं सुना। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। पति से झगड़े के बाद महिला के समझ में नहीं आया कि कहां जाए। इसिलए आराम करने के लिए फुटपाथ बैठ गई कि तभी शख्स ने हमला कर दिया।

SI News Today

Leave a Reply