Saturday, April 20, 2024
featured

एक्ट्रेस जरीन खान इस क्रिकेट खिलाड़ी को करती हैं पसंद…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर भारतीय क्रिकेटर्स को दिल दे बैठती हैं। फिर वो शर्मिला टैगोर हों या अनुष्का शर्मा। क्रिकेटरों और बॉलीवुड एक्ट्रेस के रिलेशन का रिश्ता काफी पुराना रहा है। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम भी शुमार हो गया है। जरीन ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है। हालांकि ये कोई भारतीय नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। जीं हां जरीन खान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को बहुत पसंद करती हैं। जरीन ने बताया है कि वो अफरीदी की फैन हैं। गौरतलब है कि आगामी टी-10 क्रिकेट लीग में जरीन खान पख्तूंस टीम की सेलिब्रेटी अंबेसडर हैं। लीग में दस-दस ओवर के मैच होंगे। इसमें वीरेंद्र सहवाग, इयोन मॉर्गन, क्रिस गेल, शाकिब हसन और संगाकारा जैसे क्रिकेटर अपना दमखम दिखाएंगे।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी इस लीग में पख्तूंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे। जरीन ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने जब से डेब्यू किया है वो तब से उनकी बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने शाहिद अफरीदी के पख्तूंस टीम का हिस्सा होने पर खुशी जताई है। जरीन कहती हैं कि उन्हें पाकिस्तानी क्रिकेटर की हेयरस्टाइल और लुक्स काफी पसंद है। उन्हें जब पता चला कि अफरीदी टीम का हिस्सा है तो उन्होंने कहा कि मुझे भी खेलने की इजाजत दीजिए।

आपको बता दें कि टी-10 क्रिकेट लीग संयुक्त अरब अमीरात में होगा। इसमें दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर्स खेलेंगे। बताया जा रहा है कि इस फॉर्मेट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

SI News Today

Leave a Reply