Thursday, April 18, 2024
featuredदुनिया

एक शख्स कॉन्डम समेत निगल गया मोबाइल फोन, जानिए वजह…

SI News Today

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक शख्स जो जेल से अभी-अभी छूटकर आया है वह मोबाइल को कॉन्डम के अंदर डालकर उसे निगल जाता है। थोड़ी देर बाद वह उसे बाहर भी निकाल देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसे निगलने के लिए उसे पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती। वह इसके साथ सेवन अप का इस्तेमाल करता है। जब वह इस बारे में अपने दोस्त को बता रहा था तो उसके दोस्त ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उसके दोस्त ने निक (Nick) नाम के इस शख्स से कहा क्या तुम सच में ऐसा कर सकते हो? इतना कहने के बाद निक ने अपनी बात साबित करने के लिए कॉन्डम समेत मोबाइल निगल कर दिखाया। उसके दोस्त ने उसके इस अनोखे कारनामे की वीडियो बना ली। इस वीडियो में यह शख्स पहले तो कॉन्डम के अंदर मोबाइल फोन डालता है और फिर उसे निगल जाता है। निक की इस हरकत को देख उसका दोस्त भी हैरान रह गया।

एचएमपी(HMP) मोबाइल फोन काफी छोटी होती है इसे मिनी फोन भी कहा जाता है। यह अपराधियों के लिए एकदम सही मिनी फोन है। निक इस फोन को आसानी से कॉन्डम के जरिए निगल जाता है। निक पूर्व कैदी हैं। वह कैमरे की तरफ देखकर हंसते हैं और एक फोन निगलने के बाद अपनी दांत दिखाते हैं। जिससे पता चलता है कि जिस फोन को उन्होंने मुंह के अंदर डाला था अब वो नहीं है।

इसके साथ ही वह एक और कॉन्डम का पैकेट फाड़ते हैं और एक और फोन को निगलने की बात करते हैं। जो शख्स निक के इन कारनामों की वीडियो बना रहा था वो उनकी हरकतों को देखकर शॉक्ड रह जाता है। बता दें कि जिस मोबाइल फोन को वह निगल रहे हैं उसे अपराधियों के लिए बेस्ट माना जाता है। यह काफी छोटा होता है जिस वजह से कई बार स्कैनर भी इसकी जानकारी देने में असफल साबित हो जाती है।

SI News Today

Leave a Reply