मुंबई जीआरपी ने सोमवार को एक 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गए इस शख्स पर आरोप था कि ये लोकल ट्रेन में एक लड़की को छेड़ रहा था और फिर उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। आरोपी ने इस शर्मनाक घटना को शनिवार 21 अक्टूबर के दिन अंजाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता लड़की शनिवार को अपने परिवार के साथ मुंबई लोकल से नालासोपारा से सीएएसटी टर्मिनस की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वह लड़का लड़की को पहले तो घूरता रहा। लड़की उसे नजरअंदाज करती रही। थोड़ी देर बाद आरोपी शख्स लड़की के सामने ही हस्मैथुन करने लगा। लड़की ने भी आरोपी को सबक सिखाने के लिए अपने मोबाईल से उसकी इस घटिया हरकत का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को लड़की ने छात्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन की रेलवे पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
इस वीडियो के आधार पर सीएसटी की जीआरपी ने आसपास के तमाम रेलवे स्टेशनों की जीआरपी टीम से संपर्क किया। सभी रेलवे स्टेशनों पर इस वीडियो को सर्कुलेट कर दिया गया ताकि स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में इसकी तलाश की जा सके। जीआरपी की मेहनत रंग लाई और घटना के 48 घंटों के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम कृपा बोधेबा पटेल है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि इस तरह की और बी घटनाएं सामने आई हैं। अभी जुलाई के महीने में भी इस तरह की घटना सामने आई थी जब एक शख्स चलती लोकल में हस्तमैथुन कर रहा था।