Thursday, April 18, 2024
featured

ऐश्वर्या राय बच्चन को जब सोनम ने कहा आंटी, जानिए…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। इस वजह से कई बार सोनम को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। वहीं कुछ लोग उनके इस अंदाज के फैन भी है। 2011 कांस फेस्टिवल में भी सोनम कपूर ने कुछ ऐसा ही कहा था जिसकी वजह से उन्हें रोते हुए वहां से जाना पड़ा था। सोनम कपूर ने साल 2011 में कांस में डेब्यू किया था। लेकिन अपने डेब्यू में ही सोनम कपूर ने ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन से पंगा ले लिया था। दरअसल, 2011 कांस फेस्टिवल में सोनम कपूर नेऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कहकर बुलाया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें रोते-रोते इंडिया वापस आना पड़ा। 2011 में सोनम कपूर को ऐश्वर्या के साथ रेड कारपेट पर चलना था। सोनम को जब प्रेस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐश को आंटी कहकर संबोधित कर दिया। सोनम का मानना था कि ऐश उनके पापा के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं।

ऐसे में वह उन्हें आंटी नहीं तो भला और क्या कहकर पुकारे। लेकिन सोनम द्वारा खुद को आंटी कह जाने पर ऐश्वर्या गुस्से से लाल हो गईं और सोनम को सबक सिखाने की ठान ली। ऐश्वर्या ने सोनम को रैंप वॉक पर ना चलने के लिए जबरदस्त लॉबिंग की। उन्होंने अपने स्पांसर लॉरियल पर दबाब डालकर सोनम को रैंप वॉक नहीं करने दिया जिसके बाद सोनम को वापस लौटना पड़ा।

इस कांस फेस्टिवल में अनिल कपूर भी मौजूद थे जो अपनी बेटी को पहली बार रैंप वॉक करते हुए देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जब उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह बस अफसोस ही कर सकें। सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कांस फेस्टिवल में जा रही हैं। लेकिन आजतक इन्होंने आपस में बात नहीं किया।

SI News Today

Leave a Reply