Friday, March 29, 2024
featuredमहाराष्ट्र

जहाज से टकराकर दो टुकडों में बंट गई 40 फीट की व्हेल, देखिये…

SI News Today

मुंबई में समुद्र किनारे सोमवार को एक मृत व्हेल पड़ी मिली। 40 फीट की व्हेल की लाश दो टुकड़ों में बंटी थी। आशंका है कि उसकी मौत जहाज से टकराने पर हुई है। शहर में पिछले पांच महीनों में यह इस तरह का दूसरा हादसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला यहां के दक्षिणी हिस्से में कोलाबा इलाके का है, जहां 40 फीट लंबी व्हेल की लाश दो हिस्सों में बंटी मिली। उसके शरीर का एक हिस्सा 26 फीट लंबा था। जबकि दूसरा वाला 14 फीट लंबा था। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी।

कोलाबा के नावी नगर में रहने वालों को जब इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों को समुद्र किनारे पड़ी व्हेल की लाश के बारे में सूचना दी। अधिकारियों ने इसके बाद वन विभाग से संपर्क साधा और फिर वे मामले की पड़ताल के लिए घटनास्थल पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि व्हेल की मौत दो से तीन हफ्ते पहले हुई है। अधिकारियों ने लाश दो हिस्सों में बंटी मिलने से व्हेल के जहाज से टकराने की आशंका जताई है। मौत का कारण पता लगाने के लिए व्हेल के सैंपल लिए गए हैं।

व्हेल की मौत के बारे में पूछे जाने पर वन विभाग से जुड़े हुए मरकंद घोड़के ने बताया कि पहले भी हमारे सामने इस प्रकार के मामले आ चुके हैं, इसलिए हम अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हादसा व्हेल के जहाज से टकराने पर हुआ होगा। पानी के तेज बहाव के दौरान वह किसी पत्थर से टकराई होगी, तभी लाश दो हिस्सों में बंटी होगी और बाद में बह कर समुद्र किनारे आई होगी।

SI News Today

Leave a Reply