Friday, March 29, 2024
featured

घर में रखें मोर पंख- दूर रहेंगे भूत-प्रेत, जानिए उपाय…

SI News Today

ज्योतिष विद्या के अनुसार मोर के पंखों को सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधत्व माना गया है। ये सभी तरह के वास्तुदोषों को दूर करने के लिए सबसे सरल उपाय भी माना जाता है। मोर पंख हमारे आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में भी मदद करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण अपने मुकुट पर मोर पंख सजाते हैं और देवराज इंद्र के सिंहासन पर मोरपंख सजता है। पौराणिक काल में मोरपंख का कलम बनाकर ही उपयोग किया जाता था और उन्हीं के द्वारा पवित्र ग्रंथों की रचना हुई है। इसके साथ ही मोरपंख के मुख्य तौर पर कुछ रामबाण उपाय हैं जिनके प्रयोग से कई समस्याओं का अंत हो सकता है। आज हम आपके लिए मोर पंख के कुछ विशेष टोटके लेकर आए हैं।

– मोर पंख किसी भी स्थान की बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखने की क्षमता रखता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के वास के लिए घर में मोर पंख लगाए जा सकते हैं।
– मोर के पंख का इस्तेमाल करके भूत, नजर दोष, रोग मुक्ति, ग्रह दोष जैसी समस्याएं निकट नहीं आती हैं।
– मोर का पंख पढ़नेवाले विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होता है। विद्यार्थी की पुस्तकों के बीचों-बीच मोर का पंख रख देना चाहिए। इसके साथ मंत्र सिद्धि के लिए जपने वाली माला को मोर पंखों के बीच रखना चाहिए।
– नवग्रहों की खराब दशा से बचने के लिए मोर पंख लाभकारी होता है। घर में अलग-अलग स्थानों पर मोर पंख रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।
– घर के दक्षिण कोण में मोर पंख लगाने से घर में पैसे की समस्या कम होने लगती है।
– कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा है तो उससे बचने के लिए मोर के पंख पर हनुमान जी के मस्तक से सिंदूर से मंगलवार या शनिवार को उसका नाम लिखकर अपने घर में मंदिर में रातभर रखें। इसके बाद अगली सुबह बिना स्नान किए उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से शत्रु मित्र बन जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply