Friday, March 29, 2024
featured

जानिए शाहिद कपूर का पहला प्यार, इस एक्ट्रेस के थे दीवाने शहीद…

SI News Today

शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। शाहिद ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ वे अक्सर ऑफस्क्रीन लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल शाहिद मीरा राजपूत के साथ शादी कर अपनी फैमली में काफी खुश हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस ‘बेबो’ यानी करीना कपूर के साथ जोड़ा जाता था। दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने काफी समय तक सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं करीना शाहिद की पहली एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड नहीं थीं? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

करीना कपूर से उनके अफेयर और ब्रेकअप के बारे में तो दुनिया जानती है। लेकिन आज हम शाहिद के उस अफेयर के बारे में बता रहे हैं जो करीना से भी पहले था।

सभी जानते हैं कि शुरुआती दौर में शाहिद ने कई टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। यहां तक कि वो पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में ही नजर आए थे। आपको Aryan band’s का हिट सॉन्ग ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ तो याद ही होगा। बस… इसी सॉन्ग से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

Aryan band’s का हिट सॉन्ग ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ से ही शाहिद कपूर के करियर और एक्ट्रेस के साथ अफेयर की शुरुआत भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सॉन्ग में शाहिद की को-स्टार ऋशिता भट के साथ उनका अफेयर था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका था।

ऋशिता ने साल 2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म अशोक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें पहचान साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हासिल से मिली थी। साथ ही वो बांग्ला फिल्म इंड्रस्टी में काम कर चुकी है। ऋशिता मॉडल भी रह चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply