Friday, April 19, 2024
featured

घर में काम करने वाली की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी प्रियंका…

SI News Today

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबैसडर हैं। इसी वजह से उन्होंने जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और जॉर्डन जैसे देशों की यात्रा की है। इन देशो में जाकर एक्ट्रेस ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और बहुत सी चीजों को लेकर जागरुकता पैदा करने की कोशिश की। लेकिन कहते हैं ना कि दान की शुरुआत घर से ही होती है। इसी वजह से हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने घर काम करने वाली की मदद करने का निर्णय लिया जो अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम थी।

इसके बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि प्रियंका ने हमेशा से ही लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया है। इस बार जब उन्हें पता चला कि उनके घर में काम करने वाली अपनी बेटी को स्कूल नहीं भेज रही हैं तो उन्होंने उसे काफी डांटा। जिसके बाद उसने बताया कि बेटी स्कूल इसलिए नहीं जा सकती क्योंकि वो अपने बेटे को पढ़ाना चाहती है। वो केवल एक बच्चे की पढ़ाई का खर्चा उठा सकती है और इसी वजह से उसने अपने बेटे को स्कूल भेजने को फैसला किया है। यह बात जानने के बाद पीसी ने तुरंत बेटी की शिक्षा का खर्च उठाने का ऑफर दिया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे समझाया कि बेटा और बेटी दोनों को ही शिक्षा का अधिकार है। उन्हें बिना किसी लिंग भेद के शिक्षा दी जानी चाहिए।

इस समय प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो दो और हॉलीवुड फिल्मों ए किड लाइक जेक और इज इंट रोमांटिक में नजर आएंगी। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा था कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का यौन शोषण होता है।

हार्वी वाइंस्टीन के जरिए उन्होंने कहा कि बात केवल हार्वी तक सीमित नहीं है, बल्कि हॉलीवुड में इनके जैसे अनेक हैं और ऐसी चीज़ें हर जगह होती हैं। अभिनेत्री ने सीधे तौर पर बॉलीवुड का जिक्र तो नहीं किया, साफ इशारा किया कि हार्वी वाइंस्टीन सिर्फ हॉलीवुड में नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग बॉलीवुड में भी हैं।

SI News Today

Leave a Reply