Thursday, March 28, 2024
featuredदुनिया

पिछले छह सालों से खुद का यूरिन पी रहा है यह शख्स…

SI News Today

अपने आपको फिट रखने के लिए लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं। घंटों वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही वह अपने खाने-पीने का भी खासा ध्यान रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे बताने जा रहे हैं जिसने खुद को फिट रखने के लिए कुछ अलग ही तरीका खोज निकाला है। ब्रिटेन के रहने वाले डेव मर्फी (Dave Murphy) पिछले छह सालों से खुद को फिट रखने के लिए कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसके बारे में हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। दरअसल, डेव मर्फी अपना यूरिन पी रहे हैं और ऐसा वो पिछले छह सालों से लगातार कर रहे हैं। मर्फी का कहना है कि इससे उनकी लाइफ स्टाइल काफी हेल्थी हो गई है। पहले वो कई चीजों से परेशान रहते थे। उन्हें अस्थमा के साथ-साथ और भी कई बीमारियों ने अपने शिकंजे में जकड़ रखा था। लेकिन जब से उन्होंने यूरिन पीना शुरू किया तब से उनकी सेहत में जबरदस्त सुधार आया है।

डेव मर्फी के इस कारनामे के बारे में जानकार ज्यादातर लोग हैरान हैं। मर्फी बताते हैं कि यूरिन पीने से उनका वजन 50 किलो कम हो गया है। साथ ही उनकी उम्र इतनी होने के बावजूद भी वो खुद को जवान महसूस करते हैं। वह कहते हैं कि यूरिन थैरेपी के बारे में उन्हें 2011 में पता चला। जिसके बाद उन्होंने इसे अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करने का फैसला किया।

इससे मिलने वाले फायदे से वो हैरान रह गए। वह पिछले कई सालों से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे लेकिन यूरिन के इस्तेमाल से उन्हें अब अस्थमा से मुक्ति मिल गई है। यूरिन पीने के साथ-साथ वो इससे नहाते भी हैं। साथ ही अपने चेहरे पर इसकी मसाज भी करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply