Friday, March 29, 2024
featuredदेश

गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर संबित पात्रा ने किया यह ट्वीट…

SI News Today

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर कहा है कि जवाहर लाल नेहरू, उनसे नफरत करते थे। संबित पात्रा ने यह टि्वटर पर एक नोट शेयर करके कहा है। नोट शेयर करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि ‘दोस्तों इस पढ़ो, देखो सरदार वल्लभ भाई पटेल से जवाहर लाल नेहरू कितनी नफरत करते थे। यह घृणित है।’ टि्वटर पर शेयर किया गया, यह नोट किसी किताब का अंश लग रहा है।

नोट में लिखा है, ‘नायर ने लिखा है कि सरदार पटेल के प्रति जवाहर लाल नेहरू की व्यक्तिगत नफरत सार्वजनिक तौर पर तब सामने आई, जिस दिन पटेल की मुंबई में मौत हुई थी। सरदार पटेल की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद नेहरू ने मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट्स को दो नोट्स भेजे थे। ये दोनों नोट्स मंत्रालय के तत्कालीन सेक्रेट्री वीपी मेनन के पास पहुंचे थे। एक नोट्स में नेहरू ने मेनन से कहा था कि सरदार पटेल जो कार इस्तेमाल करते थे, वह उन्हें वापस भिजवा दी जाए। दूसरा नोट्स काफी हैरान कर देना वाला था। इसमें नेहरू चाह रहे थे कि सरकार के जितने भी सचिव सरदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने खर्चे पर वहा जाएं।’

संबित पात्रा के इस ट्वीट पर जहां कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया है, तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी खिंचाई की है। यश प्रकाश दूबे नाम के टि्वटर यूजर ने लिखा है, ‘यह केवल आपका प्रोपेगेंडा है। आप हम युवाओं को शर्मिंदा महसूस करवाना चाहते हैं कि हमने आपको वोट दिया। बच्चों की तरह लड़ना छोड़ो और राष्ट्र के लिए कुछ करो।’ दर्शन नाम के यूजर ने लिखा है, ‘यह आपकी नेहरू के प्रति नफरत दिखा रही है। सच्चाई तो यह है कि पटेल आरएसएस से नफरत करते थे और वे इस पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे।’ वहीं प्रबोध यादव नाम के यूजर ने लिखा, ‘कितनी नीच राजनीति पर उतर गए है, थोड़ा शर्म करो, सरदार पटेल का नाम इस्तेमाल मत करो। पटेल साहब संघियों से बहुत नफरत करते थे।’

SI News Today

Leave a Reply