Friday, March 29, 2024
featuredदेश

ये हैं सिविल सर्विसिस की टॉप जॉब्स, जानिए इनके बारे में…

SI News Today

सिविस सर्विसिस की नौकरी के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। लाखों की तादाद में उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी करते हैं। सिविल सर्विसिस की जॉब मिलना मतलब लाइफ सेट! लेकिन क्या आप जानते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की टॉप जॉब्स के बारे में।

यूपीएससी सिविल सर्विसि के कई विभागों में भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन कराता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यूपीएससी की कौन सी नौकरियां सबसे बेस्ट मानी जाती हैं? नहीं। तो फिर चलिए जानते हैं उनके बारे में।

IAS
यूपीएससी की परीक्षाओं के बारे में बात होती है तो इसका नाम सबसे पहले आता है। एक आईएएस ऑफिसर का काम राज्य में कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासनिक सेवाओं और सामान्य प्रशासनिक सेवाओं को संभालना होता है।एक आईएएस अफसर के अधिकारों या जिम्मेदारियों की बात करें तो इसमें राजस्व इक्ट्ठा करवाना, कानून-व्यवस्था, एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेराट का रोल, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को इम्प्लीमेंट कराना, पब्लिक फंडस का खर्च समेत कई और अहम जिम्मेदारियां होती हैं।

IPS
इंडियन पुलिस सर्विसिस किसी परिचय की मोहताज नहीं। पुलिस की जिम्मेदारी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की होती है। सविल सर्विसिस में अपना करियर बनना चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन है। इंडियन पुलिस सर्विसिस की जिम्मेदारियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कई और महत्वपूर्ण कामों को भी संभालना होता है। पुलिस सर्विसिस को अन्य सिविल सर्विसिस विभगों के साथ भी मिलकर काम करना होता जो बहुत ही चुनौती भरा होता है।

IFS
इंडियन फॉरेन सर्विसिस का काम देश के विदेशी संबंधों को संभालने का है। दूसरे देशों के साथ कूटनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक सहयोग बनाए रखने और संबंध बनाने जैसी महत्वपू्र्ण जिम्मेदारियां इंडियन फॉरेन सर्विसिस निभाती है। साथ ही दूसरे देशों के साथ व्यापार करने और सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने जैसी जिम्मेदारी भी फॉरेन सर्विसिस की ही है। फॉरेन सर्विसिस ही देश का प्रतिनिधित्व यूएन, दूतावासों-उच्चायुक्तों, परमानेंट मिशन्स जैसे संस्थानों में करती है। साथ ही फॉरेस सर्विसिस की प्रमुख जिम्मेदारियों में से विभिन्न देशों के साथ होने वाले करार में नेगोसिएशन करना भी है। सिविस सर्विसिस की बेस्ट जॉब्स में IFS भी शुमार है।

IRS
इंडियन रेवेन्यु सर्विसिस। नाम से ही साफ है इनका काम राजस्व इक्ट्ठा करने का है। रेवेन्यु सर्विसिस के पास काफी पावर होती है। एक रेवेन्यु सर्विसिस का काम सिर्फ टैक्स इक्ट्ठा करने तक सीमित नहीं हैं। इसे नीति बनाने और उन्हें इम्प्लीमेंट कराने और अंतरराष्ट्रीय करारनामों को नेगोशिएट करने जैसी पावर्स भी दी गई हैं। आईआरएस का रोल एक टैक्स प्रशासक का होता है जिसकी मुख्य जिम्मेदारियों में से एक ब्लैक मनी से डील करना भी है।

IRTS
देश की सबसे उम्दा सविल सर्विसिस जॉब्स की लिस्ट में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसिस भी शुमार की जाती है। इसमें करियर बनाना एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन अच्छी सैलरी और सुविधाएं देने के साथ-साथ इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसिस पर कई जिम्मेदारियां हैं। एक आईआरटीएस अफसर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रेलवे ट्रैफिक की स्मूद फंक्शनिंग को बरकरार रखने का है जो काफी चुनौतियों से भरा होता है। इसके अलावा कई और अहम जिम्मेदारियां भी IRTS के सिर होती हैं।

सैलरी स्ट्रक्चर- ऊपर बताई गई टॉप 5 सिविल सर्विसिस जॉब्स के सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो ये 50 हजार रुपये से भी ज्यादा प्रतिमाह से शुरू होकर 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह के बीच है। अफसरों के ग्रेड के हिसाब से उन्हें वेतन मिलता है। ग्रेड की बात करें तो जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सिलेक्शन ग्रेड से लेकर सीनियर एडमिस्ट्रेटिव ग्रेड, हायर एडमिस्ट्रेटिव ग्रेड और कैबिनेट सचिव जैसे उच्च पद शामिल हैं।
देवबंद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के पासपोर्ट धारकों की जांच करेगी यूपी पुलिस, जानिए क्योंस

SI News Today

Leave a Reply