Friday, March 29, 2024
featured

लगातार दूसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में छाई अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन…

SI News Today

Golmaal Again Box Office Collection: अजय देवगन की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म गोलमाल अगेन ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज होने के दूसरे हफ्ते के बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। अभी तक फिल्म का भारत में बिजनेस 175.87 करोड़ रुपए हो चुका है। 11 दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इस वजह से फिल्म 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

कमाई के मामले में अजय ने वरुण धवन की जुड़वा 2 और रईस को पीछे छोड़ दिया है। गोलमाल से पहले केवल बाहुबली: द कनक्लूजन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। दोनों ने पहली बार साथ में काम किया है। वहीं इसमें तुषार कपूर, अरशद वारसी, नील नितिन मुकेश, तबू, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू जैसे स्टार्स ने भी काम किया है। यह फिल्म टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म है जिसमें आपको एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलेगा। फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन के बाद से पूरी टीम इसकी सफलता का जश्न मना रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फिल्म की कमाई के आंकड़ों को शेयर किया। उन्होंने लिखा- गोलमाल ने 175 करोड़ रुपए के मार्क को छू लिया है। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 7.25 करोड़, शनिवार को 10.61 करोड़, रविवार को 13.58 करोड़, सोमवार को 4.33 करोड़ और मंगलवार को 4.02 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

इससे पहले मंगलवार को ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विट किया था- गोलमाल अगेन मजबूती के साथ खड़ी है। दुनियाभर से फिल्म ने 250 करोड़ के मार्क को छू लिया है और 252.02 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में फिल्म का विजय रथ रुकने वाला नहीं है।

SI News Today

Leave a Reply