Friday, April 26, 2024
featured

सुहाना खान ने पहली 50,000 से ज्यादा कीमत वाली टी-शर्ट, जानिए कीमत…

SI News Today

शाहरुख खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। उनके बच्चे होने की वजह से आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए कोई भी चीज खरीदना मुश्किल नहीं है। इसका उदाहरण कई बार सुहाना दे चुकी हैं। हाल ही में सुहाना को सफेद कलर और गोल्डन स्ट्रैप्स वाले जूते पहने हुए देखा गया था। Giuseppe Zanotti ब्रांड के इन जूतों की कीमत 64,000 रुपए थी। किसी आम इंसान के लिए इतनी रकम खर्च करना काफी मुश्किल है लेकिन एक स्टार किड होने की वजह से आप कुछ भी खरीद सकते हैं।

कल 17 साल की सुहाना गेटवे ऑफ इंडिया पर नजर आई थीं। वो अपने पिता शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में परिवार और दोस्तों के साथ शामिल होने के लिए अलीबाग जा रही थीं। इस समय भी उनका फैशन सेंस ऑन था। इस मौके पर उन्होंने गिवेंची (Givenchy) की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के डेनिम शॉर्ट्स और सफेद स्नीकर्स के साथ बेल्ट पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। सुहाना का यह चिक लुक सस्ता नहीं था। अकेले उनकी टी-शर्ट की कीमत 50,200 रुपए है। इसके अलावा उनके द्वारा पहने गए दूसरे कपड़े भी काफी महंगे हैं।

कुछ दिनों पहले गौरी खान ने अपनी बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसकी वजह से सुहाना को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- देखो ये शाहरुख खान के इंसानी वर्जन जैसी नहीं लग रही है? एक अन्य यूजर ने इसी तस्वीर पर लिखा- यह मेकअप करके ली गई तस्वीर है लेकिन उसकी नॉर्मल तस्वीरें बहुत बुरी होती हैं। हम जानते हैं कि ये लड़की एक्ट्रेस बनने के लिए बेताब है और तुम दोनों (शाहरुख और गौरी) कुछ भी करके इसे एक्ट्रेस बनाओगे।

हालांकि यह बात साफ है कि सुहाना बॉलीवुड में बहुत जल्द एंट्री मार सकती हैं। कुछ ही वक्त पहले मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा- सुहाना एक एक्ट्रेस बनना चाहती है और मैंने उसके अंदर वह जोश देखा है।

SI News Today

Leave a Reply