Thursday, April 25, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

Redmi 5 Plus स्मार्टफोन की लॉन्च से पहले फोटो हुईं लीक, देखिये….

SI News Today

Xiaomi Redmi के आने वाले स्मार्टफोन रेडमी 5 प्लस की फोटो लीक हो गई हैं। हाल ही में कंपनी ने चीन में अपने redmi note 5A और redmi 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। शियोमी अपनी रेडमी सीरिज के तहत बजट स्मार्टफोन लॉन्च करती है। ऐसे देखा जाए तो रेडमी का एक और सस्ता स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्लस लॉन्च हो सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 21 नवंबर को शियोमी की रेडमी सीरीज के पांचवी जेनरेशन के रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

इसके फीचर्स की बात करें तो रेडमी 5 प्लस की तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक 5.99 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। जो 1080×2160 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस वेरिएंट को 3GB और 4GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 32GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोससर मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। कीमत की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि रेडमी 5 प्लस की कीमत 10,000 रुपए के करीब हो सकती है।

इससे पहले खबर आई थी कि शियोमी रेडमी 5 के 16GB और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट लॉन्च होंगे। ये गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, रेडमी 5 प्लस वेरिएंट को 32GB और 64GB इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह गोल्ड ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।

एक दूसरी रिपोर्ट में Xiaomi Redmi Note 5 का जिक्र है। दरअसल, इस हैंडसेट की एक तस्वीर सामने आई है। स्लेसलीक्स पर जारी की गई तस्वीर में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले से लैस एक हैंडसेट नजर आ रहा है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे होने की बात कही गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शियोमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। वहीं फोन में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4,000mAH की बैटरी होने का दावा है। आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से अभी इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

SI News Today

Leave a Reply