Thursday, March 28, 2024
featured

प्रियंका- महिलाओं को अब पहले से ज्यादा मिल रहा है स्पेस…

SI News Today

लखनऊ: अभिव्यक्ति के उत्सव दैनिक जागरण संवादी के चौथे संस्करण की शुरुआत आज गोमतीनगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में हुई। संवादी के दूसरे सत्र में राजनीति,महिला और सेक्स विषय पर वक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, पंखुड़ी पाठक, शाज़िया इल्मी आदि ने अपने विचार रखे। संचालन राखी बक्षी ने किया इस दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अब पहले से ज़्यादा पुरूषों की सोच में अंतर ज़रूर आया है। पुरुषों ने हमारे लिए जगह बनाई है, हम आगे आ पा रहे हैं।

अगर आपके पास मोबाईल है, आप टाइप कर सकते हैं आपकी सारी जानकारी वहां है फिर भी सोशल मीडिया पर आज़ औरतों का अपमान आम हो गया है। इस तरह के हालात, सेक्सिस्ट कमेंट हर पार्टी की महिलाओं को झेलने होते, इस पर एक साथ स्टैंड लेने की ज़रूरत हैं। मेरी आवाज अब कोई बंद नहीं कर सकता। पहले मैं अफेक्टेड होती थी लेकिन आज़ कोई मुझसे मेरे विचार नहीं छीन सकता। जब मैंने इस बहस का टाइटिल सुना तो मुझे अज़ीब लगा। मैं पहले कार्पोरेट में थी जहाँ बहुत सम्मान मिलता है।

जबकि पंखुरी पाठक ने कहा कि महिलाएं हमेशा एक स्क्रूटनी के अंदर रहती हैं। हम हमेशा निशाने पर रहते हैं।
BJP के प्रवक्ता ने नेशनल टीवी पर मुझे अपमानित किया और कहा कि हमें पता है आप लोग कैसे यहाँ तक पहुँचते हैं। पॉलिटिकल पार्टी हमारे समाज का रिफ्लेक्शन ही है तो पार्टी के अंदर से भी ऐसी सोच के लोग होते हैं जो सेक्सिस्ट होते हैं। राजनीति एक ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ बिना लिगेसी के अभी भी महिलाओं को ख़ुद को स्थापित करना मुश्किल लड़कियो में एग्रेशन और उसकी स्वतंत्र सोच से आज़ भी समाज डरता है। इस संघर्ष से हम रोज़ गुजरते हैं और कमज़ोर भी महसूस होता है। कई चुनौतियां है। कोई भी चुनौती हो सामना करना है और डर के नहीं रहना है। मेरा यही संदेश है राजनीति में आने वाली हर स्त्री के लिए। हमारा परिवार हमारी वज़ह से तनाव में रहता क्योंकि उनको सवालों के घेरे में रहना पड़ता।

SI News Today

Leave a Reply