Friday, March 29, 2024
featured

रणवीर और दीपिका का पद्मावती की रिलीज़ से पहले हुआ ब्रेकअप…

SI News Today

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टार फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। तो दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका के बीच की दूरियां भी बढ़ती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2013 से दोनों एक्टर्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन खबर है कि पिछले कुछ दिनों से दीपिका और रणवीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पद्मावती 3डी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दीपिका तो नजर आईं लेकिन इस दौरान वह काफी फॉर्मल थीं। वहीं इवेंट में मेंशन भी नहीं किया गया था कि दीपिका इवेंट में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसके चलते सब दीपिका को देख सरप्राइज थे। लेकिन इस दौरान उनके सथ उनके बाकी दो को-स्टार्स शाहिद और रणवीर इवेंट पर नहीं पहुंचे। एक रिपोर्ट के अनुसार सोर्स के मुताबिक, इंविटेशन से दीपिका, रणवीर और शाहिद का नाम मिसिंग था।

सोर्स ने आगे बताया दीपिका इवेंट में नहीं होंगी ऐसे सबको बताया गया था। लेकिन तभी दीपिका ने इस इवेंट में एंट्री मारी, जो कि एक सरप्राइज था। वहीं उन्होंने अपने को-स्टार्स को भी इवेंट पर आने को वहीं कहा। न ही उन्होंने अपने दोनों को-स्टार्स में से किसी को भी अपने बारे में इन्फॉर्म किया। इस दौरान शाहिद घर पर थे और रणवीर फुटबॉल खेल रहे थे। अगर उन्हें भी टाइम पर आने को कह दिया जाता तो रणवीर और शाहिद भी इवेंट पर आ जाते।

रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका, रणवीर और शाहिद से इंसिक्योर हो गई हैं। दरअसल, पद्मावती ट्रेलर लॉन्च के समय से ही रणवीर और शाहिद काफी हाइलाइट हुए हैं। वहीं सोर्स के मुताबिक, घूमर सॉन्ग सामने आने के बाद भी लोग स्क्रीन पर रणवीर को देखना चाहते थे। जबकि दीपिका ने इस गाने में 20 kg का लेहंगा भी पहना हुआ है।

सोर्स के अनुसार, ‘इससे रणवीर काफी शॉक में हैं। शाहिद का माना जा सकता है, वह को-स्टार हैं। लेकिन रणवीर, वह तो बॉयफ्रेंड हैं। उनके साथ ऐसे कैसे कर सकती हैं। वहीं रणवीर टीम से भी इसके लिए नाराज हैं।’

इसके बाद रणवीर ने अपने ट्विटर पोस्ट में पद्मावती के 3 डी ट्रेलर का जिक्र किया। पहले ट्वीट मे वह अपनी फिल्म के ट्रेलर के बात करते हुए तारीफ करते हैं। दूसरे ट्वीट में वह खुद के किरदार और लुक्स की तारीफें करते दिखाई देते हैं।

SI News Today

Leave a Reply