Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

कैबिनेट मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा भाजपा की मेयर प्रत्याशी…

SI News Today

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आज संगमनगरी इलाहाबाद के महापौर प्रत्याशी का नाम भी फाइनल कर दिया। पार्टी ने इलाहाबाद से वर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज अभिलाषा गुप्ता को इलाहाबाद नगर निगम से महापौर पद के लिए भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

अभिलाषा गुप्ता प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त उर्फ नंदी की पत्नी हैं। नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी के पास स्टांप एवं पंजीयन मंत्रालय का काम है।

भारतीय जनता पार्टी ने महापौर के अब तक 14 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। अब भी दो नाम की घोषणा होनी बाकी है। फीरोजाबाद के साथ ही बरेली के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी का नाम अभी तय नहीं है।

SI News Today

Leave a Reply