Saturday, April 20, 2024
featuredदुनिया

ट्रंप जैसे दिखने की वजह से कुत्ता सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय…

SI News Today

अपनी हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लोग हमेशा ही मजाक करते रहते हैं। कभी उनकी तस्वीरें तो कभी उनका कहा हुआ कोई भाषण। एक बार ट्विटर पर उन्होंने ‘ऑनर’ शब्द की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। जिसके बाद वो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे। आजकल ट्विटर पर ट्रंप जैसे दिखने की वजह से एक कुत्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कुत्ते की तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में कुत्ते के कान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी शक्ल बनी हुई है। जेड रॉबिन्सन (Jade Robinson) नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने कुत्ते की कान की तस्वीर खींची है।

रॉबिन्सन ने जैसे ही इस फोटो को ट्विटर पर अपलोड किया। लोगों ने इसे रिट्वीट करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस तस्वीर पर कई कमेंट भी किए। लोगों ने रॉबिन्सन की इस बात से सहमत हुए कि कुत्ते के कान में डोनल्ड ट्रंप की तस्वीर दिखाई पड़ रही है। इस तसवीर के अपलोड होने के कुछ देर बाद ही 13,000 रिट्वीट और 32,000 लाइक्स मिल चुके थे।

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय जापान दौरे पर है। लेकिन वहां भी उन्होंने कुछ ऐसा क्या जिस वजह से मजाक के पात्र बने हुए हैं। सोमवार को ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक तालाब के पास मछलियों को खाना खिलाने गए। वहां उन्होंने एक बार में ही मछलियों के आगे सारे दाने बिखेर दिए जबकि आबे धीरे-धीरे मछलियों को दाना डाल रहे थे।

SI News Today

Leave a Reply