Friday, April 19, 2024
featured

सनी लियोनी ने शेयर किया अपनी फिल्म के गाने का टीजर…

SI News Today

फैंस का अपने जबर्दस्त डांस मूव्स के जरिए मनोरंजन करने के लिए सनी लियोनी एक बार फिर वापस आ गई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म तेरा इंतजार है जिसमें वो अरबाज खान के साथ नजर आएंगी। जिसका एक्ट्रेस ने टीजर शेयर किया है। बेबी डॉल, पिंक लिप्स, लैला जैसे गानों के जरिए फैंस के दिल में अपनी जगह बनाने वाली सनी इस बार सेक्सी बार्बी गर्ल बनकर स्क्रिन पर नजर आएंगी।

सनी ने अपनी फिल्म के इस टीजर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- देखें अपकमिंग फिल्म तेरा इंतजार से बार्बी गर्ल के टीजर को। कल पूरा गाना रिलीज होगा। इस फिल्म की कहानी एक आर्ट गैलरी की मालकिन की है जिसे कि एक कलाकार से प्यार हो जाता है। उनकी इस लव स्टोरी में एक अनचाहा मोड़ तब आता है जब एक सुबह अरबाज गायब हो जाते हैं। इसके बाद वो अपने प्रेमी को ढूंढने की यात्रा पर निकल पड़ती हैं। उन्हें अपने आस-पास काफी अजीब चीजें मिलती हैं जो उन्हें डराती हैं।

24 नवंबर को रिलीज होने वाली इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म की कहानी सनी की यात्रा पर आधारित है जिसे अपने प्रेमी की तलाश है। अरबाज को ढूंढते हुए उनकी मुलाकात सुधा चंद्रन के किरदार से होती है जो अपनी शक्तियों के जरिए सनी को उनकी जिंदगी में आने वाली परेशानियों के बारे में बताती हैं।

इस फिल्म में पहली बार सनी सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें संजय दत्त की फिल्म भूमि के गाने ट्रिप्पी ट्रिप्पी पर डांस करते हुए देखा गया था। फिल्म तो सफल नहीं हुई लेकिन एक्ट्रेस का यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था।

SI News Today

Leave a Reply