Saturday, April 20, 2024
featured

दुबई में नया बिजनेस शुरू करने जा रहे पूर्व कप्तान धोनी…

SI News Today

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट ही नहीं बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। 11 नवंबर यानी शनिवार को वह दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट अकैडमी-द महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकैडमी का उद्धाटन करेंगे। वह अगले दिन उभरते क्रिकेटरों के साथ एक विशेष क्रिकेट क्लिनिक भी आयोजित करेंगे। इसी के साथ धोनी एेसे सक्रिय क्रिकेटर बन जाएंगे, जिनकी खुद की क्रिकेट अकैडमी है।

स्प्रिंगडेल्स स्कूल कैंपस में अकैडमी खोलने के लिए धोनी की कंपनी ने दुबई की पैसिफिक वेंचर्स के साथ करार किया है। इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि धोनी अपने बेस का विस्तार कर सकते हैं, साथ ही संभावना है कि उभरते खिलाड़ी इस खेल की बारिकियां खुद पूर्व कप्तान से सीख सकते हैं। पैसिफिक वेंचर्स के डायरेक्टर परवेज खान ने स्पोर्ट्स स्टार से कहा कि अकैडमी शानदार है और यूएई क्रिकेट के लिए यह बड़ी बात है कि यहां एमएस धोनी जैसे दिग्गज की अकैडमी होगी। उन्होंने कहा कि यह पहला कदम है। हम साउथ अफ्रीका और ब्रिटेन में भी इस अकैडमी के विस्तार की कोशिश कर रहे हैं।

इसी साल जुलाई में धोनी ने गृहनगर रांची के न्यूक्लियस मॉल में पहले आउटलेट सेवन का उद्घाटन किया था। इस मौके पर धोनी ने कहा था कि उनका लक्ष्य पूरे देश में इस तरह से आउटलेट खोलने का है। यह मूल रूप से एक्टिव लाइफ स्टाइल और हेल्थ से जुडी चीजों का एक्सक्लूसिव स्टोर है।

गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार को न्यू जीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 6 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से जीत ली है। इससे पहले भारत ने मेहमान टीम को वनडे सीरीज में भी मात दी थी। तिरुअनंतपुरम में खेले गए इस मैच को बारिश के बाद 8-8 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर किवी टीम ने भारत को बल्लेबाज करने बुलाया था। भारत ने लगातार झटकों के बावजूद जीत के लिए 68 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के आगे किवी बल्लेबाज पस्त हो गए और पूरी टीम 6 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। अब भारत का अगला मुकाबला टेस्ट क्रिकेट में 16 नवंबर को श्रीलंका से होगा।

SI News Today

Leave a Reply