Thursday, March 28, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

जानिए राशि के अनुसार किस रंग का वाहन आपके लिए है शुभ…

SI News Today

ज्योतिष विद्या के अनुसार अगर गाड़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं हर गाड़ी का रंग आपके लिए शुभ नहीं होता है। अपनी राशि के अनुसार लिया हुआ वाहन ही आपके लिए मंगलमय होता है। आज होंडा ने अपना नया स्कूटर ग्रेजिया लांच किया है। ये स्कूटर बहुत ही शानदार है और होंडा के पहले स्कूटर एक्टिवा की टक्कर में है। इस स्कूटर की बाजारों में बिक्री जल्द ही शुरु होगी। अगर आपने भी कोई गाड़ी खरीदने का मन बनाया है तो वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के कुछ टिप्स को ध्यान में रखना लाभदायक हो सकता है। जब कभी कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उस पर एक काफी बड़ी रक्म खर्च करते हैं और उसके बाद वो आपका साथ नहीं देती और कभी भी खराब हो जाती है तो वो वाहन आपके लिए शुभ नहीं होता है।

हम जब भी वाहन खरीदते हैं तो अपने इष्ट के पास जाकर पूजा करवाते हैं जिससे वाहन भी सुरक्षित रहे और हमें भी सुरक्षा प्रदान करे। कई बार दुर्घटनाओं का कारण ग्रहों के दोष के कारण भी होता है तो अगर आप भी नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो अपनी राशि के अनुकूल ही खरीदें, जिससे आपका वाहन आपके लिए समृद्धि लेकर आए साथ ही हमेशा आपको सुरक्षित रखे।

– मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं और इस राशि वालों के लिए लाल और मेहरुन रंग लेना शुभ होता है।
– वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और इनके लिए सफेद और सिल्वर रंग शुभ माना जाता है।
– कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है और इस राशि के लोगों के लिए सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग का वाहन शुभ होता है।
– सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के जातकों के लिए लाल, मेहरुन और भूरा रंग शुभ माना जाता है।
– तुला राशि के लिए सफेद, चमकीला या सिल्वर शुभ रंग माना जाता है।
– वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, मेहरुन या चॉकलेटी रंग की गाडियां शुभ माना जाता है।
– धनु राशि वालों के लिए पीला, क्रीम या सफेद रंग शुभ माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा।
– मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं और इस राशि वाले लोगों के लिए काला, नीला और भूरा रंग शुभ माना गया है।
– कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना चाहिए।
– मीन राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग भाग्यशाली रंग होता है।

SI News Today

Leave a Reply