Thursday, March 28, 2024
featured

अर्जुन कपूर से पहले उनकी बहन पढ़ती हैं हर फिल्म की स्क्रिप्ट…

SI News Today

बॉलीवुड के मशहूर और कामयाब प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने 4 साल पहले यानी 2012 में फिल्म इश्कजादे से फिल्मों में एंट्री की थी। और उन्हें पहली फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया था। इससे अर्जुन कपूर की एक्टिंग का अंदाजा होता है। कम ही लोग जानते हैं कि अर्जुन कपूर की दमदार एक्टिंग के पीछे उनकी बहन अंशुला कपू हैं। क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर को मिलने वाली हर फिल्म की स्क्रिप्ट पहले उनकी बहन अंशुला पढ़ती हैं? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की स्टेप सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं लेकिन उनकी रियल बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अंशुला अर्जुन से छोटी हैं लेकिन अर्जुन के हर काम में अंशुला की राय सबसे अहम होती है। यहां तक कि अर्जुन आज जो भी हैं उसमें अंशुला को बहुत बड़ा योगदान है। जी हां, ये हम नहीं बल्कि खुद अर्जुन कपूर का कहना है।

दरअसल ‘नवभारत टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी छोटी बहन अंशुला के बारे में बताते हुए कहा था कि वह मेरी सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट सबसे पहले पढ़ती है, सबसे पहले फिल्म देखकर मेरी आलोचना भी वही करती है। वो मेरे हर काम में गलतियां निकालती है ताकि मैं और भी बेहतर कर सकूं। साथ ही अर्जुन ये भी कहते हैं कि एक भाई होने के नाते मैं अंशुला पर कड़ी नजर रखता हूं। उसे कंट्रोल भी करता हूं और आजादी भी देता हूं।

बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं। ग्रैजुएशन के बाद पढ़ाई करने के लिए अंशुला न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी चली गई थीं।

अंशुला तब केवल 5 साल की थीं जब उनके पिता बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। अर्जुन अंशुला के बारे में बताते हुए कहते हैं कि दुनिया में जिस सबसे खूबसूरत लड़की को मैं जानता हूं वह मेरी बहन अंशुला कपूर है। आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें अंशुला का बहुत बड़ा योगदान है।

SI News Today

Leave a Reply