Friday, April 19, 2024
featured

यहाँ जानिए लहसुन छीलने के आसान तरीके…

SI News Today

दाल में तड़के से सब्जी के स्वाद के पीछे एक चीज होती है। वह है- लहसुन। यह दिखने में छोटा भले हो, लेकिन काम बहुत बड़ा करता है। खाने में जायका ऐसा लाता है कि लोग अंगुलियां चांटते रह जाते हैं। मगर जब इसे छीलना होता है, तो अच्छे-अच्छे कारीगर काफी वक्त लगा देते हैं। जानिए कम वक्त में आसानी से लहसुन छीलने के पांच आसान तरीके।

1- तरीकों पर बात करें, उससे पहले ध्यान रखें कि लहसुन साफ-सुथरे हों। बड़े आकार के हों और सूखे हों। सबसे पहले साबूत लहसुन को अंगुली से दबाएं, जिससे उसकी सभी कलियां अलग हो जाएंगी। अब गहरी पेंदी वाला बर्तन लीजिए। चार-पांच कलियां बर्तन में रखें और उसे एक किसी चीज से ढंक दें। बर्तन को तेजी से हिलाएं, जिससे लहसुन की सारी कलियां अलग हो जाएंगी। बाहर निकालनेंगे, तो कलियां अलग मिलेंगी पर छिलके नहीं हटे होंगे। बर्तन में कुछ देर उन्हें फिर हिलाने पर अधिकतर कलियों के छिलके भी निकल जाएंगे। अंत में सारी कलियां अलग कर लीजिए। ऐसे कम मेहनत में लहसुन छीले जा सकते हैं। यह तरीका अपनाने पर छिलके एक जगह रहेंगे और कचरा भी नहीं फैलेगा।

2- एक कटोरे में पानी लें और उसे गर्म करें। सिर्फ उतना, जितना अंगुलियां सहन कर सकें। अब हल्के गर्म पानी में लहसुन की कलियां डालें और उसे हल्का डुबो दें। 10 मिनट उसे वैसे ही छोड़ दें, ताकि छिलका थोड़ा साफ हो जाए। फिर लहसुन को हाथ से रगड़ें, जिससे छिलका निकल जाएगा।

3- लहसुन की कलियों को पत्थर से हल्का सा कूट लें। आप छिलके बाहर आते पाएंगे। लेकिन कूटने के चक्कर उसे कूचिएगा मत। वरना लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी। जैसे वीडियो में दिखाया गया है, ठीक वैसे ही पत्थर का इस्तेमाल करें।

4- हाथों से कलियां छीलने के बाद अब बारी छुरी से लहसुन छीलने की है। छुरी का नुकीला हिस्सा लहसुन की कली पर रखें। नोंक को कली के अंदर झुकाएं। फिर छुरी पर थोड़ा सा जोर लगाएं। आप देखेंगे कि लहसुन का छिलका अलग हो जाएगा। जरूरी बात- यह तरीका तभी अपनाएं, जब लहसुन तुरंत इस्तेमाल करना हो। चूंकि कूचा हुआ लहसुन ज्यादा देर तक रखने पर खराब हो सकता है।

5- बेलन रोटी बेलने के अलावा लहसुन छीलने में भी काम आता है। यह इसे छीलने का सबसे सरल तरीका है, जिसमें कम मेहनत और समय में अधिक लहसुन छीले जा सकते हैं। बेलन जिस तरह आटे की लोई पर चलाया जाता है, उसी तरह उसे लहसुन पर चलाएं। ऐसे में छिलके खुद-ब-खुद खुल जाएंगे, जिन्हें बाद में आप हटा सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply