Thursday, April 18, 2024
featuredबिहार

अवैध संबंध को- लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या…

SI News Today

जिले के नगर थानाक्षेत्र के मुंशी सिंह कालेज में खेल मैदान में गुरुवार की देर रात एक युवक की नृशंस हत्या चाकू गोद कर दी गई। युवक को गुरुवार की रात करीब दस बजे सेल फोन पर किसी ने फोन किया और उसे बुलाया। उक्त फोन आने के बाद युवक घर पर ही मोबाइल छोड़कर निकल गया। रात में उसकी घर वापसी नहीं हुई।

शुक्रवार की अल सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुंशी सिंह कालेज में एक युवक का शव पड़ा। जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की तबतक परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी है। मोतिहारी के पुलिस उपाधीक्षक पंकज रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस की एक विशेष टीम को हत्यारों की गिरफ्तारी में लगाया गया है।

पुलिस ने तत्काल एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे सघन पूछताछ की जा रही है। मौके से कई चीजें मिली हैं, जिसकी पड़ताल चल रही है। युवक बंजरिया थानाक्षेत्र के सिंघिया हिवन के पृथ्वीनाथ प्रसाद का पुत्र संदीप कुमार बताया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

सामने आई अवैध रिश्तों की बात

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक संदीप कुमार शहर के बलुआ चौक पर स्थित आलमीरा बनाने की एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात काम करने के बाद वह अपने घर में था। इसी बीच अचानक उसके सेल फोन पर रात के दस बजे के बाद एक फोन आया।

फोन किसने किया था और क्यों किया था? यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, यह बात सामने आई है कि युवक का किसी युवती से अवैध संबंध था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सेल फोन से खुलेगा हत्या का रहस्य

पुलिस ने संदीप के सेल फोन को जब्त कर लिया है। सेल फोन का काल डिटेल निकाला जा रहा है। काल डिटेल आने के बाद कई बातें साफ हो जाएंगी। पुलिस का कहना है कि काल डिटले से हत्या में शामिल कई चेहरे बेनकाब होंगे।

कहा-पुलिस अधीक्षक ने

मामले में फिलहाल एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आई है। उस तथ्य की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है।

SI News Today

Leave a Reply