Friday, March 29, 2024
featured

बेल्जियम के राजा से भिड़े नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग, देखिये…

SI News Today

बेल्जियम का शाही जोड़ा इस वक्त भारत के दौरे पर है। वहां के राजा फिलिप और रानी मथिल्दे ने शुक्रवार को मुंबई का दौरा किया। मुंबई पहुंचे बेल्जियम के इस शाही जोड़े की मुलाकात नजफगढ़ का नवाब कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग से हुई। टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मेहमान शाही जोड़े के साथ क्रिकेट के मैदान पर फ्रेंडली भिड़ंत भी की। दरअसल बेल्जियम नरेश अपनी पत्नी के साथ 7 दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस शाही जोड़े को भारत आने का निमंत्रण दिया था। आपको बता दें कि भारत और बेल्जियम के कूटनीतिक संबंदों के 70 साल पूरे होने के अवसर पर बेल्जियम का ये शाही जोड़ा भारत में राजनीतिक मेहमान बन कर आया है। 5 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे बेल्जियम के मेहमान 11 नवंबर तक देश में रहेंगे।

अपने भारत दौरे पर आया ये शाही कपल शुक्रवार को मुंबई पहुंचा। शाही जोड़े ने मुंबई के ओवल मैदान जाकर वहां के बाल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग भी वहां मौजूद रहे। सहवाग ने बेल्जियम नरेश को अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला भेंट कर उनका स्वागत किया। मुंबई के ओवल मैदान में इस शाही कपल ने क्रिकेट मैच भी खेला। वहां बच्चों के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने खेल का दम दिखाया।

SI News Today

Leave a Reply