Friday, April 19, 2024
featured

मनोज कुमार ने इस बात के लिए रणवीर सिंह को दी शाबाशी, जानिए…

SI News Today

हाल ही में ‘पद्मावती’ स्टार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में रणवीर ‘ओम शांती ओम’ वाले ओम बने शाहरुख खान की तरह मनोज कुमार की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को रणवीर ने कैप्शन भी दिया है। रणवीर लिखते हैं, ‘मनोज कुमार लुक पर काम जारी।’ जहां फैंस को रणवीर की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वहीं रणवीर की इस तस्वीर के सामने आने के बाद सबकी नजरें दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के रिएक्शन पर भी थी।

दरअसल, साल 2007 में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक सीन में मनोज कुमार की नकल करते नजर आए थे। तो वहीं लेजेंड मनोज कुमार को फिल्म में शाहरुख खान और श्रेयस तलपड़े द्वारा किया गया ये स्पूफ उन्हें नागवार गुजरा था। अब इसके बाद रणवीर की इस पिक्चर के सोशल मीडिया में आने के बाद सब ने अंदाजा लगाया कि रणवीर के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा जैसे साल 2007 में शाहरुख के साथ हुआ था।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्रांति’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले मनोज कुमार कहते हैं, ‘मैंने वह स्नैपशॉर्ट देखा। रणवीर ने मेरी अच्छी नकल की है। वह तस्वीर देख कर मैं काफी हंसा था। रणवीर बिलकुल सही जा रहे हैं।’ वहीं मनोज कुमार ने ‘पद्मावती’ स्टार की काफी सराहना की। वहीं मनोज कुमार ने बताया कि रणवीर की ग्रैंड मदर चांद बुर्के और उन्होंने फिल्म ‘पहचान’ में साथ काम किया था।

आगे वह कहते हैं, ‘रणवीर एक फाइन आर्टिस्ट हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। मैंने उनकी फिल्म बैंड बाजा बारात भी देखी है।’ वहीं मनोज शाहरुख की की गई नकल और रणवीर की की गई नकल में फर्क भी बतात हैं। मनोज कुमार कहते हैं कि रणवीर ने जो किया उसमें मजा था वह गुड टेस्ट था। लेकिन शाहरुख ने जो किया वह सही नहीं था।

SI News Today

Leave a Reply