Thursday, April 25, 2024
featured

जब प्रियांक की बेनाफ्शा से नजदीकियां नहीं सह पाईं दिव्या, किया ऐसा…

SI News Today

पिछले कई दिनों से बिग-बॉस के घर में प्रियांक और बेनाफ्शा एक दूसरे के साथ पक्की दोस्ती निभाते दिख रहे हैं। वहीं घर से बाहर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल उन्हें समझते हुए हर बार उनकी तरफदारी करती हुई नजर आईं। इसके चलते दिव्या को यह कहते भी देखा गया कि वह प्रियांक पर विश्वास करती हैं और वह हमेशा साथ हैं। लेकिन पिछले दिनों टेलीकास्ट हुए बिग बॉस के एक एपिसोड से प्रियांक के प्रति दिव्या की सोच बदल गई। एक शो के दौरान प्रियांक की गर्लफ्रेंड ने कहा था कि प्रियांक घर में क्या कर रहे हैं। वह कहती हैं, ‘पिछले दिनों मैंने कहा था कि सब ठीक चल रहा है, ऐसा कुछ नहीं है जो प्रियांक के लिए कहा जा रहा है। पहले प्रियांकका नाम विकास से जुड़ा फिर हिना से। प्रियांक और मैं एक साथ हैं। लेकिन वाकई घर में क्या हो रहा है, मैं नहीं जानती यूएस वाला क्या फंडा है। मैं तो मुंबई में रहती हूं। तो ये यूएस वाली कौन है?’

दरअसल, अब घर के अंदर बेनाफ्शा और प्रियांक की नजदीकियां बढ़ रही हैं। प्रियांक इस दौरान यह कहते हुए भी पाए गए है कि वह खुद को और बेनाफ्शा को लेकर कंफ्यूज हैं। जबकि वह इस बात को अच्छे से जानते हैं कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड उनका इंतजार कर रही हैं। वहीं बेनाफ्शा के बॉयफ्रेंड भी उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वह कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

घर में प्रियांक की इन बातों से दिव्या डिस्टर्ब हो रही हैं। दिव्या कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लग रहा है मानो प्रियांक ने मुझे बेवकूफ बनाया हो। प्रियांक ने मेरे साथ ऐसा कभी नहीं किया जो बिग बॉस के घर अंदर हो रहा है। प्रियांक बेनाफ्शा के लिए वह सब कर रहे हैं। मैं बेनाफ्शा और प्रियांक को जज नहीं कर रही हूं। लेकिन घर के अंदर और भी मेंबर्स हैं जो अपनी एक हद में रह रहे हैं। उदाहरण के लिए हितेन – वह हर लड़की से दूरी बनाए हुए हैं।’

दिव्या कहती हैं, ‘प्रियांक मुझे कंफ्यूज कर रहे हैं। जब आप एक रिलेशनशिप में कंफ्यूज हैं तो पता नहीं उसे क्या कहना चाहिए। वह क्लियर होकर एक नाम क्यों नहीं लेते। मैं उस इंसान के साथ रहना चाहती हूं जो दुनिया के सामने बिना झिझक के कह सके कि दिव्या मेरी गर्लफ्रेंड है। मैं खुद को बेनाफ्शा के जूतों पर टिका हुआ महसूस कर रही हूं। प्रियंक बेनाफ्शा के साथ बिलकुल ऐसे बिहेव कर रहे हैं जैसे वो मेरे साथ होते हैं। प्रियांक अच्छे हैं लेकिन मैं ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती। मैं खुद को और दुखी नहीं कर सकती। आज के एपिसोड को देखने के बाद मैं टूट गई हूं। मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है इसे खत्म कर देना चाहिए।’

SI News Today

Leave a Reply