Friday, March 29, 2024
featured

संदीप और पिंकी फरार से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक, पहचानना मुश्किल…

SI News Today

सोमवार को यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही तस्वीरें परिणीति चोपड़ा की हैं जो अर्जुन कपूर के साथ संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाली हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि उनका किरदार एक कॉर्पोरेट महिला का है। उन्होंने सफेद और काली धारियों वाली शर्ट के साथ, काले रंग का ब्लेजर और काले रंग की पेंसिल स्कर्ट पहनी हुई है। आखों पर चश्मा लगाए परिणीति के इस लुक को देखकर आप पहली नजर में उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

यशराज फिल्म्स ने परिणीति के लुक को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- पेश करते हैं परिणीति चोपड़ा को एकदम नए अंदाज और कभी ना दिखे अवतार में। दूसरे पोस्टर पर लिखा- संदीप और पिंकी फरार में कार्पोरेट जगत में प्रवेश करतीं परिणीति चोपड़ा। इससे पहले फिल्म से अर्जुन कपूर का दिल्ली पुलिस के तौर पर पहला लुक जारी किया गया था। उनका गुस्से वाले पुलिसवाले का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन एक्ट्रेस के लुक ने लोगों के मन में फिल्म को लेकर बेसब्री पैदा कर दी है।

अक्टूबर में अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- 10वीं फिल्म एक सच। परिवर्तन ही स्थिर है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। फिल्म में एक्टर दिल्ली पुलिस की विशेष यूनिट में 30 साल के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

संदीप और पिंकी फरार अर्जुन और परिणीति की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों इश्कजादे में नजर आ चुके हैं। यह अर्जुन की डेब्यू फिल्म थी जो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी थी। वहीं संदीप और पिंकी फरार को दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

SI News Today

Leave a Reply