Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी: निकाय चुनाव के लिए 32 रैलियां करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

SI News Today

लखनऊ: निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाल ली है। वह हर नगर निगम में इस बार एक-एक जनसभा करेंगे। योगी आदित्यनाथ प्रचार अभियान की शुरुआत पहली बार नगर निगम बने अयोध्या के साथ करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को अयोध्या से निकाय चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। राजनीति का केन्द्र बिन्दु है अयोध्या

-अयोध्या को देश की राजनीति का केंद्र बिन्दु माना जाता है। निकाय चुनावों के प्रचार की शुरुआत योगी आदित्यनाथ यहीं से करेंगे। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राज्य में सत्ताधारी भाजपा के लिए परीक्षा है।
-वहीं, विपक्षी दल भी कमर कर ली है। विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने का दबाव भाजपा पर रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह एक बड़ी चुनौती है।

कब कहां प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ
14 नवंबर- अयोध्या, गोंडा, बहराइच
15 नवंबर- कानपुर
16 नवंबर- अलीगढ़, मथुरा, आगरा
17 नवंबर- इलाहाबाद
18 नवंबर- मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद
19 नवंबर- गाजीपुर, देवरिया
20 नवंबर- बलरामपुर, बस्ती और गोरखपुर
21 नवंबर- जौनपुर, बलिया, मऊ
22 नवंबर- वाराणसी
23 नवंबर- शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज
24 नवंबर- झांसी, फतेहपुर और लखनऊ।
25 नवंबर- बाराबंकी, लखीमपुर, बरेली
26 नवंबर- मुरादाबाद, सहारनपुर
27 नवंबर- कुशीनगर में रैली करेंगे।

अयोध्या से ही शुरुआत क्यों
-योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से निजी आस्था है। अयोध्या दौरे के समय योगी ने कहा भी था की अयोध्या उनकी निजी आस्था है और विपक्षी दलों को इस बारे में सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
-दीवाली समारोह को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीवाली मनाकर उन्होंने कोई नयी परंपरा नहीं शुरू की है बल्कि भगवान राम के वनवास पूरा कर घर लौटने पर खुशियां मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है।

कब कहां होंगे चुनाव

पहला फेज: 22 नवंबर
– 24 जिले:शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र।

दूसरा फेज: 26 नवंबर
– 25 जिले:लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, भदोही।

तीसरा फेज: 29 नवंबर
– 26 जिले:सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर।

SI News Today

Leave a Reply