Thursday, April 18, 2024
featured

ये रेखा वालों को नहीं होती धन-धान्य की कमी, जानिए कैसे…

SI News Today

मनुष्य के हाथ में तीन रेखाएं मुख्यतः रूप से दिखाई देती हैं। मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और जीवन रेखा। इसी के आधार पर ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या घटित होने उन्ही पर निर्भर करता है। हर कोई अपने हस्तरेखा को समझकर उसके लिए उपाय करना चाहता है। जिसकी रेखाएं सुंदर और स्पष्ट होती हैं उनके लिए खुशकिस्मती होती है लेकिन जिनकी रेखाएं बिगड़ी हुई होती हैं उनके लिए ये परेशानी खड़ी कर देती हैं। इसी के साथ सिर्फ हाथ पर मौजूद रेखाएं ही नहीं कलाई पर मौजूद रेखाएं भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानकारी देती हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति के स्वभाव बारे में जानना चाहते हैं तो उसका हाथ देखकर बताया जा सकता है। हाथ की बनावट, करपृष्ठ आदि से मनुष्य की प्रवृत्ति, शक्ति, बौधिक स्तर, और भौतिक चरित्र के बारे में पता चलता है।

मनुष्य की हाथ की कलाई पर मौजूद रेखाएं हर व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से अलग करती हैं। किसी व्यक्ति के ये रेखाएं 2 होती है, किसी के 3 या 4 होती है। इन रेखाओं को ज्योतिष शास्त्र ने मणिबंध रेखाओं का नाम दिया है। ये रेखाएं आपको स्पेशल बनाती हैं। यदि किसी व्यक्ति के हथेली के मणिबंध पर दो रेखाएं हैं और वो बिल्कुल सीधी हैं तो उसके जीवन में हमेशा सुख-सुविधाएं रहती हैं। इसके साथ व्यक्ति को धन लाभ होता है। जिन लोगों की कलाई पर दो रेखाएं होती हैं उनके जीवन शुभ लक्षण भरा होता है। साथ ही जीवन मेंं कभी धन और धान्य की कमी नहीं होती है। लेकिन इन रेखाओं पर अशुभ लक्षण होने के कारण उम्र कम होने की संभावनाएं भी रहती हैं।

यदि किसी व्यक्ति की कलाई पर तीन रेखाएं हैं और वो टूटी हुई नहीं है, इसके साथ हाथ के चारो तरफ घूम रही हैं तो वो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी रेखाएं आपको सुख प्राप्त करवाने का कारण बनती हैं। मणिबंध पर तीन रेखाएं तो हो लेकिन वो टूटी हुई हो तो वो अशुभ लक्षण माना जाता है। जिन लोगों की कलाई पर चार रेखाएं होती हैं उन लोगों की उम्र बहुत लंबी मानी जाती है। इसके साथ से भी माना जाता है कि वो कम उम्र में अधिक प्रख्याति हासिल कर लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जाती हैं।

SI News Today

Leave a Reply