Saturday, April 20, 2024
featured

आज शो से बाहर हो जाएंगी बेनाफ्शा सोनावाला: बिग्ग बॉस

SI News Today

इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए हिना खान, बेनाफ्शा सोनावाला और सपना चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि एमटीवी की वीजे इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगी। जी हां आपने सही पढ़ा। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि हिना बाहर होंगी लेकिन बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार बेनाफ्शा जोकि तीन हफ्तों के लिए नॉमिनेट हुई थीं वो फाइनली घर से बाहर हो चुकी हैं। हिना और सपना के पास एक बहुत बड़ा फैन बेस है जो उन्हें सुरक्षित रखने के लिए लगातार वोट कर रहा है।

हिना और सपना के मुकाबले बेनाफ्शा को बहुत कम वोट मिले थे। जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर होना पड़ा है। घर में हिना और प्रियांक उनके दोस्त हैं। वो शुरुआत से अकेली रहा करती थीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रियांक के साथ उनकी दोस्ती और नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बहुत से लोगों ने शिकायत की थी कि बेन घर में कोई काम नहीं करती हैं। घर में प्रियांक के साथ बेन के रिलेशनशिप की वजह से शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने उसने ब्रेकअप कर लिया था।

घर के अंदर बेन उस समय विवादों में आ गई थीं जब उन्होंने आकाश ददलानी पर खुद की बॉडी को लेकर गलत बातें कहने का आरोप लगाया था। इसके बाद घर में सभी आकाश को इसके लिए बातें सुना रहे थे। इस पूरे हंगामे में हिना और प्रियांक ने बेन का साथ दिया था। जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने कहा था कि घर के और सदस्यों को बेन का साथ देना चाहिए था और उन्होंने ददलानी की जिंदगी नर्क बनाने का बयान दिया था।

SI News Today

Leave a Reply