Saturday, April 20, 2024
featured

जब स्विमसूट में एक इंडियन को देख हैरान रह गई थी दुनिया, जानिए क्यों?

SI News Today

कल यानी 18 नवंबर को भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड के ताज को जीता है। भारत को आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा के तौर पर मिस वर्ल्ड मिली थी। इसके बाद लगातार 17 साल तक हमें खाली हाथ रहना पड़ा था। इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में आयोजित की गई थी। जहां मानुषी ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की पहली मिस वर्ल्ड कौन थीं। नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं। 1966 में पहली बार रीता फारिया ने इस खिताब को अपने नाम किया था।

रीता ना केवल भारत की बल्कि एशिया की पहली ऐसी महिला थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने उस समय यह कारनामा कर दिखाया था जब भारत में इस पीजेंट के लिए कोई ट्रेनिंग या मदद नहीं दी जाती थी। उन्हें कपड़ों से लकेर स्विमसूट तक सबकुछ खुद ही मैनेज करना था। स्विमसूट राउंड के लिए फारिया ने बाथसूट अपनी एक दोस्त से मांगा था लेकिन उसका कद छोटा था इस वजह से वो उसे कॉन्टैस्ट में नहीं पहन पाई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने पास रखे केवल 3 पाउंड में से एक स्विमसूट खरीदा। स्टेज पर एक भारतीय को स्विमसूट में देखकर दुनिया हैरान रह गई थी।

काले रंग के स्विमसूट को पहने जब फारिया स्टेज पर आईं तो लोग उन्हें देखते रह गए। उन्होंने लंदन के लिसियम थिएटर में हुई प्रतियोगिता में जिस तरह का आत्मविश्वास दिखाया था वो काबिले तारीफ था। एक सवाल के जवाब ने फारिया को मिस वर्ल्ड का टाइटल दिलाया था। इस टाइटल को जीतकर जब वो भारत लौटीं तो उनकी जिंदगी बदल गई थी। अब वो जहां जाती उनकी तस्वीरें खीचीं जाती थी। इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि यह वो जिंदगी नहीं थी जिसकी मैंने कल्पना की थी।

SI News Today

Leave a Reply