Friday, March 29, 2024
featured

बेडरूम में अकेले घोड़े का स्टैच्यू कभी भी ना रखें, जानिए वजह…

SI News Today

हर कोई अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है। सफलता पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिलती। अगर आप जीवन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में वास्तु दोष हो, इसका उपाय हो सकता है ज्योतिष शास्त्र। फेंगशुई जिसे चीनी वास्तुशास्त्र भी कहा जाता है। इसके उपाय अपनाकर अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। फेंगशुई में तरक्की के कई उपाय बताए गए हैं। कहा गया है कि अगर घर में घोड़े की मूर्ति रखी जाए तो ये बहुत शुभ होती है। क्योंकि घोड़े को तरक्की का रूप माना जाता है। ये सिर्फ जीवन में सफलता ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों को भी सुधारती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तरक्की के लिए घोड़े के स्टैच्यू को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर के सदस्यों को तरक्की मिलेगी। घर की दक्षिण दिशा को लोकप्रियता का प्रतीक माना जाता है। इसे दक्षिण दिशा में रखने से कई फायदे होते हैं। वहीं घोड़े के स्टैच्यू को उत्तर दिशा में रखने को भी शुभ माना जाता है। इस दिशा को करियर की दिशा माना जाता है। अगर स्टैच्यू को इस दिशा में रखा जाता है तो करियर में सफलता मिलती है। वहीं अगर घर में पति-पत्नि का झगड़ा होता है तो भी घोड़े का स्टैच्यू लगाने की सलाह दी जाती है। फेंगशुई के मुताबिक घर में घोड़े का स्टैच्यू रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर में सुख-शांति आती है।

पति-पत्नी के बीच की दूरियों को कम करने के लिए खुद कदम उठाने भी आवश्यक हैं। बेडरूम में अकेले घोड़े का स्टैच्यू कभी भी ना रखें। अगर किन्हीं कारणों से घोड़े के स्टैच्यू को घर की उत्तर और दक्षिण में नहीं रख पा रहे तो उसका मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर कर दें। घोड़े की तस्वीर को आप अपनी दुकान में भी लगा सकते हैं। घोड़े के स्टैच्यू को इस तरह लगाएं कि घोड़े की रफ्तार रुकी हुई दिखाई न दे। स्टैच्यू को लगाते समय ध्यान रहे कि उसमें घोड़ा लगाम के साथ नहीं होना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply