Thursday, April 18, 2024
featured

धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल-गोल रोटियां, देखिये…

SI News Today

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा आए दिन सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों के लिये तो कभी किसी वीडियो के लिए। जीवा का फिर से एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर नन्हीं जीवा का यह वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वह अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटियां बनाना सीख रही हैं। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी होने के बावजूद जीवा ने गोल-गोल रोटियां कैसे बना लीं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका जब नन्ही जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वह कई मौकों पर अपनी बेटी जीवा धोनी की कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं।

हाल ही में धोनी और जीवा का लड्डू खाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। दिवाली से पहले धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ ‘लड्डू अटैक’ का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो और जीवा एक-दूसरे से लड्डू खाने के लिए लड़ते दिख रहे थे।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धीमे-धीमे ही सही, लेकिन स्टार बनती जा रही है। फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर उसका खुद का अकाउंट बनाया जा चुका है, जो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मिलकर चलाते हैं। वे यहां फैंस के लिए जीवा की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply