Tuesday, March 26, 2024
featured

खास साड़ी पहने बिना ही रूपा गांगुली ने की थी चीर हरण की शूटिंग, जानिए…

SI News Today

रूपा गांगुली एक एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ एक पोलिटीशियन भी हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रूपा गांगुली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और राज्यसभा सांसद भी हैं। साल 1988 में रूपा ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इसके बाद रूपा की लोकप्रियाता काफी बढ़ गई थी। रूपा ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

रूपा के बेहद चर्चित और पसंदीदा किरदारों में गौतम घोष की फिल्म पोद्मा नोदीर माझी (1993), अपर्णा सेन की फिल्म युगांत (1995) और रितुपर्णो घोष की फिल्म ओंतोरमोहोल (2006) हैं। रूपा ने हिंदी के अलावा बांग्ला और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।’साहेब’ से डेब्यू करने वालीं रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता में ही पूरी की। 1985 में रूपा को अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘साहेब’ में काम करने का मौका मिला।

लेकिन उनके करियर को ऊंचाइयों में पहुंचाने वाला रोल उन्हें साल 1988 में मिला। बी आर चोपड़ा के टीवी शो में उन्हें द्रौपदी का रोल दिया गया। इस रोल को उन्होंने बहुत ही शिद्दत से निभाया। वहीं दर्शकों को उनका ये द्रौपदी वाला अवतार बहुत पसंद आया। रूपा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत सुरीली गायिका भी हैं। इसके चलते उन्हें उनकी बंगाली फिल्म में गाना गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

क्या आप जानते हैं, ‘महाभारत’ में द्रौपदी के चीर हरण के दौरान रूपा असल में रो पड़ी थीं। जी हां, इस सीन के दौरान द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अदाकारा रूपा को सीन समझाया गया। लेकिन अचानक वह डॉयलॉग के बीच में ही रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने करीब आधा घंटा चुप कराने में लगा था। उस वक्त उन्होंने रुक कर अंग्रेजी में कहा, कट कौन बोल रहा था। यह बात महाभारत के मेकिंग वीडियो में भी है।

आपको बता दें, इस सीन को दर्शाने के लिए करीब 250 मीटर की साड़ी इस्तेमाल की गई थी, जिसका खास तौर पर ऑर्डर दिया गया था। खास बात यह है कि सीन में जो साड़ी दिखाई गई, वह रूपा ने पहनी ही नहीं थी। ऐसा स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए सीरियल में दिखाया गया। इसके शूट करने के लिए एक फ्रेम में साड़ी रखकर और दूसरे में कैरेक्टर को रखकर शूट किया गया था। वहीं रूपा ने सीन में 6 मीटर की साड़ी पहनी थी।

इसके बाद रूपा ने एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। इस रिएलिटी शो का नाम था ‘सच का सामना’। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़े बहुत से राज इस शो में खोले। साल 1992 में रूपा की शादी ध्रुबो मुखर्जी से हुई। लेकिन यह शादी ज्यादा वक्त तक चल न सकी। इसके चलते साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया था।

‘सच का सामना’ रिएलिटी शो में रूपा ने बताया था कि वह शादी के दौरान किसी के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में थीं। जब वह ये पौराणिक सीरियल कर रही थीं उस वक्त उनका अफेयर उनके को स्टार के साथ चल रहा था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रोल देने के लिए उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए भी कहा गया था।

SI News Today

Leave a Reply