Thursday, April 18, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

आज मुरादाबाद व सहारनपुर में चुनावी सभा करेंगे सीएम योगी…

SI News Today

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हैं। अंतिम चरण के मतदान 29 नवंबर से पहले वह मेयर की सीट वाले हर जिले में चुनावी सभा कर रहे हैं। आज वह बरेली निकलकर मुरादाबाद के साथ सहारनपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद वह गुजरात के सूरत जाएंगे। इसके बाद वह रात में फिर लखनऊ लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय आज मुरादाबाद और सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कल रात बरेली प्रवास किया था। आज वह बरेली से हेलीकाप्टर से मुरादाबाद जाएंगे। इसके बाद वहां से सहारनपुर जाने का कार्यक्रम है। सहारनपुर की सभा के बाद मुख्यमंत्री वहीं सरसांवा एयरपोर्ट से सूरत (गुजरात) चले जाएंगे। वहां चोरयासी और लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर रात में लखनऊ लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री कल कुशीनगर, महराजगंज और बलरामपुर में सभा करने के बाद वह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने मठ में रात्रि विश्राम करेंगे।

28 नवंबर को वह लखनऊ में होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी, महोबा और कानुपर देहात में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राजबब्बर आज फतेहपुर व बाराबंकी में करेंगे प्रचार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर तीसरे चरण के चुनाव वाले जिलों में रोड शो व जनसभाएं करेंगे। राजबब्बर आज सबसे पहले फतेहपुर के जहानाबाद व खागा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजबब्बर रविवार की शाम छह बजे बाराबंकी पहुंचेंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रमोद तिवारी भी रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. संजय सिंह 26 नवंबर को दिन में झांसी पहुंचेंगे। वे नगर पालिका, मऊरानीपुर में प्रचार करेंगे।

SI News Today

Leave a Reply