Thursday, March 28, 2024
featured

हितेन के जाते विकास-प्रियांक में फिर गहराई दोस्ती: बिग्ग बॉस

SI News Today

रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में पिछले काफी समय से विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच लड़ाई देखने को मिल रही थी। दोनों शो में एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोलते भी नजर आए थे। विकास तो प्रियांक से शो में बात करने को मना भी कर चुके थे। लेकिन शो से हितेन तेजवानी के बाहर जाते ही विकास एक बार फिर प्रियांक के करीब होते नजर आ रहे हैं। शो में एक दूसरे को पूरी तरह इग्नोर करने वाले विकास और प्रियांक अब पूरा-पूरा दिन साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों की अचानक हुई इस दोस्ती को देख घर के बाकी सदस्य हैरान हैं।

अब तक विकास हितेन तेजवानी के साथ-साथ नजर आते रहे हैं। वहीं रविवार को हितेन शो से बाहर हो गए थे। उनको घरवालों ने कम वोट दिए जिसके चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। हितेन के बाहर जाते ही विकास ने प्रियांक से एक बार फिर बात करना शुरू कर दिया। दोनों में अब ऐसी दोस्ती देखने को मिल रही है जो शुरुआत में भी नजर नहीं आई थी। अब शो में दोनों एक साथ खाना खाते, जिम जाते और गॉसिप करते नजर आ रहे हैं। वहीं इतने समय से विकास और अर्शी में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। लेकिन हितेन के जाने के बाद विकास अर्शी को भी इग्नोर करते नजर आए। अर्शी इस बात से काफी दुखी भी दिखीं।

जब विकास और प्रियांक खाना खाने जाते हैं तब अर्शी ने विकास से साफ कहा मुझे बात नहीं करनी है। विकास को अंदाजा हो जाता है कि अर्शी उनसे नाराज है क्योंकि वह पूरा दिन प्रियांक के साथ थे। इसके बाद विकास अर्शी को मनाने के लिए उसे किस भी करते हैं। अर्शी बाद में अकेले में रोती भी नजर आती हैं। विकास और प्रियांक की इस दोस्ती से शिल्पा शिंदे और पुनीश शर्मा भी हैरान दिखे। दोनों आपस में बात करते हुए कहते हैं कि ये घर कितना अजीब है अभी तक दोनों एक दूसरे को देखने को भी तैयार नहीं थे और आज दोनों इतना क्लोज हैं। पुनीश कहते हैं इनकी लड़ाई पर तो मुझे पहले से ही भरोसा नहीं था।

SI News Today

Leave a Reply