Tuesday, April 16, 2024
featuredदेश

किरण खेर ने पोस्ट की भारतीय जवानों की फर्जी फोटो, लोगों ने लगाई क्लास…

SI News Today

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सासंद और मशहूर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने भारतीय जवानों की फर्जी तस्वीर ट्वीट कर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि बीजेपी से जुड़ने का मतलब ये नहीं है कि आपको कुछ भी फर्जी अफवाह फैलाने का लाइसेंस मिल गया है। आपको बता दें कि किरण खेर ने 2104 में चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव जीता है। किरण खेर बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में भी काम करती हैं। किरण खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से आर्मी के जवानों की एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो पर लिखा था कि इंडियन आर्मी को रेसपेक्ट और सलाम। तस्वीर में दो आर्मी जवान दिख रहे हैं जो बर्फ से ढके हुए हैं।

किरण खेर का ये ट्वीट देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल जो तस्वीर किरण खेर ने भारतीय आर्मी की बताकर पोस्ट की है वो रूस के आर्मी जवानों की है। ये तस्वीर कुछ समय पहले इंटरनेट पर खूब वायरल भी हुई थी। रशियन आर्मी के जवानों की ये तस्वीर सबसे पहले साल 2013 में पोस्ट की गई थी।

लोगों ने किरण खेर को इस तरह से फर्जी फोटो शेयर करने पर आड़े हाथों लिया और लिखा कि एक सांसद होने के नाते आपको कुछ भी शेयर करने से बचना चाहिए। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि बीजेपी में आने के लिए फेक खबरें और तस्वीरें शेयर करना जरूरी है क्या? कुछ यूजर्स कमेंट में उनको लिख रहे हैं कि हम अपने जवानों पर गर्व करते हैं लेकिन उनकी इज्जत नहीं कर सकते जो उन्हें पहचान ही ना पाए। बहुत से यूजर्स ने उन्हें याद भी दिलाया कि ये तस्वीर कहां की है और वो जवान भारतीय जवान नहीं हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी इस फोटो को ट्वीट किया है। श्रद्धा कपूर को भी उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply