Friday, March 29, 2024
featuredजम्मू कश्मीरदेश

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे पांच बार विधायक बने जयराम ठाकुर…

SI News Today

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का एेलान किया। चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल के हार जाने के बाद ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायकों की बैठक से एक दिन पहले धूमल ने खुद को सीएम पद की दौड़ से बाहर बताया था। पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। सूबे के नवनिर्वाचित विधायकों में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण शनिवार को दोनो केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श करने के लिए शिमला से वापस दिल्ली लौट गए थे। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक के तौर पर शनिवार को शिमला आए थे। भाजपा के सूत्रों ने बताया था कि ठाकुर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन नड्डा का नाम भी रेस में पीछे नहीं था।

चुनाव हार चुके पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार धूमल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मीडिया में यह अटकलबाजी चल रही है कि मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार हूं। मैंने मतगणना के दिन ही यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं किसी दौड़ में शामिल नहीं हूं ।’’ भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल के चुनावों में हार जाने के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से धूमल को चुनाव में शिकस्त दी थी।

SI News Today

Leave a Reply