Friday, March 29, 2024
featured

राज कपूर के गैरेज में काम कर चुके हैं ‘झक्कास’ स्टार अनिल कपूर: बर्थडे स्पेशल

SI News Today

24 दिसंबर 1956 को बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अनिल कपूर का जन्म मुंबई के चेंबूर में प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के घर हुआ था। चार बच्चों में अनिल दूसरे नंबर के हैं। उनके बड़े भाई मशहूर प्रोड्यूसर अनिल कपूर हैं जबकि उनके छोटे भाई संजय कपूर एक एक्टर रह चुके हैं। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने 12 साल की उम्र में साल 1971 में आई फिल्म तू पायल मैं गीत फिल्म में शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद अनिल कपूर ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू साल 1979 में आई फिल्म हमारे तुम्हारे में एक छोटा सा किरदार निभाकर किया था।

लीड एक्टर के तौर पर उनके करियर की शुरुआत साल 1980 में आई तेलुगू फिल्म वम्स व्रूक्षम के जरिए हुई थी। इस फिल्म को बापू ने डायरेक्ट किया था। इसी साल उनकी दो फिल्में एक बार कहो और हम पांच भी रिलीज हुई थीं। बॉलीवुड में वो सात दिन उनकी लीड एक्टर के तौर पर पहली फिल्म थी। अनिल को पहचान दिलाने का काम किया यश चोपड़ा की मशाल फिल्म ने। आज उनके 61 वें जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य।

1. अनिल कपूर बॉलीवुड, कॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के भी जाने-पहचाने एक्टर हैं। साल 2008 में रिलीज हुई स्लमडॉग मिलेनियर उनका डैनी बॉयल के साथ पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट था।

2. अनिल ने कॉस्टयूम डिजायनर सुनीता भावनानी कपूर के साथ शादी की है। कपल के तीन बच्चे सोनम, रिया और हर्शवर्धन कपूर हैं।

3. आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से अनिल ने राज कपूर के गैरेज में काम किया था।

4. अनिल को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट ने एडमिशन देने से साफ मना कर दिया गया था।

5. एक्टिंग के अलावा अनिल कपूर गायक भी हैं और उनका पहला गाना चमेली की शादी फिल्म का टाइटल ट्रैक था।

6. अनिल को अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड साल 1988 में मिला था।

7. साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म पुकार के लिए अनिल कपूर को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड दिया गया था।

SI News Today

Leave a Reply