Thursday, March 28, 2024
featured

श्रीलंका के खिलाफ कप्‍तान रोहित शर्मा की धमाकेदार शुरुआत, बनाया रिकॉर्ड…

SI News Today

भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। श्रेयर अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया।

रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने सिर्फ एक छक्का लगाया, लेकिन इस एक छक्के के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में कुल 11 छक्के लगाए। जो किसी भी कप्तान द्वारा टी-20 सीरीज में लगाया गया सबसे अधिक छक्का है।

रोहित से पहले द.अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 10 छक्के लगाए थे। जिसे तोड़ते हुए रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए। साल 2017 में रोहित शर्मा ने कुल 62 छक्के लगाए हैं। आज तक किसी भी ओपनर बल्लेबाज ने एक साल में इतने छक्के नहीं लगाए हैं, सीरीज जीतते ही रोहित ने ये बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 ओवर में श्रीलंका सात विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

SI News Today

Leave a Reply