Saturday, April 20, 2024
featured

क्रिसमस पर घर की इस तरह कर सकते हैं सजावट, जानिए….

SI News Today

Christmas 2017 Decoration Ideas: क्रिसमस पर्व हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह पर्व ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता हैं। इस पर्व पर घरों की विशेष तरीके से सजाया जाता है। क्रिसमस पर घरों में ट्री को सजाया जाता है। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाती है। इसी तरह घर में सजावट की जाती है। इस दिन एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा होती है।। क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज बच्चों के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर आते हैं। गोवा में भारत के सबसे बड़े चर्च ‘सी कैथेड्रल’ में क्रिसमस के मौके पर खास कार्यक्रम किए जाते हैं। यहां हजारों लोग चर्च में एकत्रित होकर प्रार्थना करते हैं। आइए आज हम बताते हैं कैसे आप अपने घर, ऑफिस. चर्च और स्कूल को सजा सकते हैं।

1. कलर – क्रिसमस पर डार्क ब्लू, सुर्ख लाल आदि रंगों का प्रयोग कर घर को सुंदर बनाया जा सकता है। ताकि आपके घर की सजावट सब को अपनी ओर खीचें।

2 . कैंडल और फूल – क्रिसमस पर घर या ऑफिस को आप कैंडल और फूलों से सजा सकते हैं। बाजार में रंग-बिरंगी कैंडल मौजूद और खूशबूदार फूल से आप घर में चार चांद लगा सकते हैं।

3. पेपर डेकोरेशन – घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे पेपर कटिंग से घर की सजावट कर सकते हैं। सजावट के लिएआप गमलों का भी प्रयोग कर सकते हैं। रंग बिरंगे कागज से आप गिफ्ट्स भी पैक कर सकते हैं।

4. रिबन से सजावट – क्रिसमस के खास मौके पर आप घर को रिबन से सजा सकते हैं। लाल रंग के रिबन से घर की सजावट आपके घर को ट्रेडीशनल लुक दे सकती है।

5. टेबल डेकोरेशन – इस खास पर्व पर आप डाइनिंग टेबल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा सकते हैं। जो काफी अच्छी लुक देता है। इसके साथ ही आप डाइनिंग टेबल को कैंडल की मदद से सजा सकते हैं। घर के अन्य हिस्सों में भी कैंडल जलाकर घर को सजा सकते हैं।

6. झूमर – क्रिसमस पर आप घर में आकर्षक झूमर लगा सकते हैं इससे आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। झूमर लगाने के अलावा आप अपने बेडरूम को अच्छी लुक देने के लिए बिस्तर पर डार्क कलर के कुशन व कवर, कालीन और पर्दे लगा सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply