Sunday, March 24, 2024
featured

इस बार क्रिसमस पार्टी को बच्चों के लिए बनाएं खास, जानिए कैसे?

SI News Today

क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में लोग धूमधाम से मनाते हैं। ईसाई समुदाय के साथ गैर ईसाई समुदाय के लोग भी इस दिन इकठ्ठे होते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। भारत में पाइन के पेड़ों की जगह लोग आम और केले के पेड़ों को सजाते हैं। बच्चे इस दिन गिफ्ट्स पाने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं। क्रिसमस के दिन बच्चों में सांता क्लॉज को लेकर उत्सुकता रहती है। सांता निकोलस को सांता क्लॉज के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यीशू के जन्मदिन पर रात के अंधेरे में सांता बच्चों को गिफ्ट्स दिया करते थे। माता-पिता और स्कूल में शिक्षक क्रिसमस के दिन को बच्चों के लिए खास बनाने की हर कोशिश करते हैं और इसके लिए गिफ्ट्स और पार्टी प्लान करते हैं। इस बार की क्रिसमस पार्टी को अगर खास बनाना चाहते हैं तो ये पार्टी आइडियाज आपकी मदद कर पार्टी में अलग ही रौनक लगा सकते हैं।

क्रिसमस गेम्स- बच्चों के लिए रखी गई कोई भी पार्टी बिना गेम्स के पूरी नहीं हो सकती है। ये गेम्स किसी भी तरह से हो सकते हैं। यदि आपने पार्टी का इंतजाम खुले मैदान में किया है तो बच्चों के लिए भागदौड़ के गेम्स रखे जा सकते हैं, लेकिन पार्टी कमरे के अंदर की जा रही है तो बच्चों के इनडोर गेम्स का इंतजाम करना अच्छा हो सकता है। इसमें रंगों से चित्र बनाना, चिठ्ठी लिखना, सजावट करना, कविताएं, छोटे खिलौने रखना एक बेहतर आइडिया हो सकता है।

क्रिसमस ट्रीट्स और स्नैक्स- बच्चों को स्वादिष्ट और नई तरह की खाने की चीजें मिल जाएं तो उन्हें उसके आगे कुछ अच्छा नहीं लगता है। इसी के साथ किसी भी तरह की पार्टी बिना खाने की पूरी नहीं हो सकती है। क्रिसमस पार्टी में सबसे खास केक होता है। नए रेसेपी के साथ केक बनाया जा सकता है। इसके साथ कुकीज भी इस दिन के स्नैक्स में शामिल की जा सकती है।

क्रिसमस क्रॉफ्ट्स- बच्चों को खेल के साथ क्रॉफ्ट में भी आनंद आता है। उनकी रुचि के अनुसार क्रिसमस के सजावट का सामान बनाया जा सकता है। जिससे बच्चे अधिक शैतानी भी नहीं करते हैं और अपने टैलेंट से सुंदर सजावट का सामान बना सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से तैयारी करके रखनी होगी कि बच्चों को जरुरत का सामान आसानी से आप दे पाएं।

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन- इस दिन पाइन के पेड़ों को सजाने का महत्व होता है। यदि आपके पास पाइन के पेड़ मौजूद नहीं हैं तो अन्य किसी पेड़ को बच्चों से सजवा सकते हैं। इससे वो क्रिसमस के महत्व को भी समझ पाएंगे और खेल-खेल में एक सुंदर क्रिसमस ट्री सजा लेंगे।

SI News Today

Leave a Reply