Friday, March 29, 2024
featured

‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ का रीमेक वर्जन लेकर वापस आ गए मशहूर रैपर YO YO

SI News Today

Yo Yo Honey Singh ने लंबे वक्त बाद एक बार फिर वापसी की हैं। लंबे वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हनी सिंह ने फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से वापसी की। फिल्म से उनका गाना “दिल चोरी साड्डा हो गया” का रीमेक आज रिलीज हो गया। हंस राज हंस के गाए इस गाने को हनी सिंह ने अपने ढंग से रीमेक किया है। उन्होंने इसमें भांगड़ा का तड़का लगाया है। हनी सिंह का यह गाना क्रिसमस के ठीक अगले दिन रिलीज किया गया। गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा- अपने फैन्स के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं।

मालूम हो कि हनी सिंह पिछले 18 महीनों तक काम से दूर रहे हैं और वह किसी भी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आए। बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते उनकी तबीयत नासाज थी और इस वक्त को उन्होंने अपना बहुत मुश्किल वक्त बताया है। हनी बीमारी के दौरान अपने नोएडा वाले घर में रहे और कविताएं लिखते रहे जिन्हें वह गानों में तब्दील नहीं कर सके। हनी सिंह के फैन्स इस गाने को लेकर बहुत उत्सुक थे और अब फाइनली इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। हनी सिंह ने कहा- मैंने हमेशा ही हंस राज हंस जी की तारीफ की है और उनके गानों को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मदेजार था।

हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात साफ की थी कि वह नशे का शिकार होकर रिटायर नहीं हुए थे बल्कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था जिसके चलते वह रेस्ट पर थे।

SI News Today

Leave a Reply