Friday, March 29, 2024
featured

दिल्ली के बाद अब मंगलवार, 26 दिसंबर को विराट अनुष्का का मुंबई में रिसेप्शन….

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के दिल्ली रिसेप्शन के बाद अब मुंबई में विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन होना है। विराट और अनुष्का का ये दूसरा रिसेप्शन आज यानी मंगलवार 26 दिसंबर को मुंबई के एक शानदार होटल में होगा। सोशल मीडिया में विराट और अनुष्का के प्रोग्राम के इंविटेशन कार्ड की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों फैमिलीज अपने गेस्ट को बेटे विराट और बेटी अनुष्का के इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर रही हैं।

वेन्यू है- एस्टोन बालरूम ऑफ सेंट रेजिस होटल। रिपोर्ट के अनुसार यह वेन्यू वही है जहां कुछ वक्त पहले जहीर खान और सागरिका घाटगे का कार्यक्रम (पोस्ट वेडिंग फंक्शन) किया गया था। जहीर-सागरिका के इस कार्यक्रम में अनुष्का और विराट भी मौजूद थे। अब उसी वेन्यू में विराट और अनुष्का का भी रिसेप्शन है। विराट और अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी शाम 8.30 बजे से शुरू होगी। आपको बता दें, इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की थीम पेस्टल फ्लोरल थीम बेस्ड हैं जहां सब कुछ गोल्डन-सिल्वर नजर आएगा।

इससे पहले अनुष्का और विराट की शादी में भी यही थीम रखी गई थी। मुंबई रिसेप्शन के बाद विराट अनुष्का का प्लान यहीं खत्म नहीं होता है। इसके बाद विराट अनुष्का साउथ अफ्रीका की तरफ प्रस्थान करेंगे। यहां विराट और अनुष्का अपना न्यू इयर मनाएंगे।

SI News Today

Leave a Reply